{"_id":"6afa548f8059cb1caa0cc2fb","slug":"jammu-14-arrested-for-attempting-to-compromise-an-examination-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: परीक्षा में सेंध लगाने की फिराक में 14 गिरफ्तार, सभी के खिलाफ तीन एफआईआर; जांच के लिए एसआईटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: परीक्षा में सेंध लगाने की फिराक में 14 गिरफ्तार, सभी के खिलाफ तीन एफआईआर; जांच के लिए एसआईटी गठित
Mon, 16 Nov 2026 06:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 16 Nov 2026 06:26 AM IST
सार
उनके पास से वायरलेस रेडियो सेट समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में वित्त विभाग में वित्त एवं लेखा सहायक भर्ती के लिए परीक्षा में सेंध लगाने की फिराक में परीक्षा केंद्रों के पास जमे 14 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से वायरलेस रेडियो सेट समेत कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए हैं।
परीक्षा 600 पदों के लिए हो रही थी। जांच में सामने आया है कि ये लोग परीक्षा दे रहे कुछ अभ्यर्थियों के प्रश्नपत्र को बाहर से हल करवाने और उन्हें उत्तर उपलब्ध कराने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज की है।
एसएसपी जम्मू जोगिंद्र सिंह ने जांच के लिए एसआईटी गठित कर दी है। गिरफ्तार लोगों में अधिकांश जम्मू के रहने वाले हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किन अभ्यर्थियों को नकल कराई जानी थी।

- वित्त लेखा सहायक भर्ती परीक्षा 2022 में भी विवादों में आई थी। तब 972 पदों पर भर्ती हुई थी। जांच के बाद पूरी परीक्षा रद्द कर दी गई थी।