फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jamm, tawi river front

Jammu News: तवी को पर्यटकों की आस, फूलों से महकेगी नदी, पानी के आइने में दिखेगा विकास

विज्ञापन
jamm, tawi river front
-तवी रिवर फ्रंट परियोजना, केवल दो फीसदी काम बाकी, 15 दिसंबर से 15 जनवरी का रखा लक्ष्य
विज्ञापन

- ट्रैक के किनारों पर लगेंगे पूलदार पौधे, बनेगा साइकिलिंग, जॉगिंग ट्रैक

- तवी पुल पर बने फव्वारों का चल रहा है ट्रायल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। तवी रिवर फ्रंट परियोजना के पहले चरण काम अंतिम दौर में है। यहां बनने वाले अलग-अलग ट्रैकों पर फूलदार पौधे लगेंगे जिससे नदी इनकी खुशबू से महक उठेगी और इसकी झील के पानी का आइना पर्यटन क्षेत्र में हुए विकास का गवाह बनेगा। अब इस नए ठिकाने को पर्यटकों की आस है। इसमें रंग-रोगन के बाद फूलदार पौधे लगाने का काम शुरू होगा। लोगों के बैठने के लिए बैंच लगेंगे। पहले चरण के तहत 88 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष को 15 दिसंबर से 15 जनवरी तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पहले चरण का काम पूरा होने के बाद झील को भी आकार मिलेगा। फ्रंट का ढांचा बनकर तैयार हो गया है। इसमें करीब दो फीसदी काम शेष है। फ्रंट में साइकिलिंग ट्रैक, जॉगिंग ट्रैक, वॉक वे और विद्युतीकरण का कार्य जारी है।

स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के अनुसार ढांचे का काम अंतिम चरण में है, जिसे इस माह में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद झील में पानी भंडारण सहित अन्य कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन

मौजूदा समय में तवी पुल पर लगे फव्वारों का ट्रायल चल रहा है। शाम के समय पानी छोड़ा जा रहा है। परियोजना तैयार होने पर इससे झील की सुंदरता में इजाफा होगा। तवी के चौथे पुल से लेकर तीसरे पुल तक सीधा संपर्क मार्ग भी बनाया जा रहा है, जिसके माध्यम से तवी फ्रंट तक पहुंचाना आसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च से शुरू होगा दूसरे चरण पर काम

फ्रंट का काम दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहले चरण में भगवती नगर पुल से बिक्रम चौक पुल तक तवी नदी के दोनों तरफ 3.5 किलोमीटर क्षेत्र में कार्य जारी है। दूसरे चरण में तवी पुल बिक्रम चौक से गुज्जर नगर पुल तक काम होगा। मार्च तक दूसरे चरण के तहत कार्य शुरू होगा।


कोट
पहले चरण में काम अंतिम चरण में है। अब सजावट पर काम किया जाएगा। इसमें सजावटी पौधे, फूल, वाक वे पाथ सहित बैठने की व्यवस्था की जाएगी। दूसरे चरण में मार्च में काम आरंभ कर दिया जाएगा। डीपीआर तैयार है।

- सुनील ठुस्सू, परियोजना निदेशक, स्मार्ट सिटी जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed