{"_id":"8a32393b1a7472ee5cc996cf5aaf38f8","slug":"jaitley-may-announce-aiims-for-jammu-on-17th-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेटली 17 को कर सकते हैं जम्मू में एम्स की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेटली 17 को कर सकते हैं जम्मू में एम्स की घोषणा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 05 Jul 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू में एम्स के ज्वलंत मुद्दे को पटाक्षेप करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली 17 जुलाई को जम्मू के लिए एम्स की घोषणा कर सकते हैं। जम्मू में एम्स की घोषणा के लिए उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी जम्मू को बीस जुलाई तक का समय दिया है। इससे तीन दिन पूर्व ही जेटली के जम्मू आकर एम्स की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 17 जुलाई को जम्मू कश्मीर के पूर्व वित्त मंत्री और जेटली के ससुर गिरधारी लाल डोगरा की जयंती पर केंद्रीय वित्त मंत्री जम्मू आ सकते हैं। जयंती कार्यक्रम के लिए जम्मू विश्वविद्यालय के जरनल जोरावर सिंह सभागार में तैयारी की जा रही है। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह, रियासत के उप मुख्यमंत्री, मंत्री व भाजपा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष आदि हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
इसी अवसर पर जेटली जम्मू के लिए एम्स की घोषणा कर सकते हैं। कश्मीर में एम्स की घोषणा होने के बाद से जम्मू में इस मामले पर बवाल मचा हुआ है। इस मुद्दे पर सफल जम्मू बंद भी हो चुका है। फिलहाल बीस जुलाई तक एम्स की घोषणा का लिखित आश्वासन उप मुख्यमंत्री की ओर से दिए जाने के बाद सियासी दल और संगठनों की निगाह तय समयावधि पर टिकी है।
विज्ञापन