गणतंत्र दिवस पर दहशत फैलाने की फिराक में हैं जैश के आतंकी, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ दिन पहले ही जहां बीएसएफ ने हीरानगर सेक्टर के बोबिया सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया है, वहीं सुरक्षा एजेंसियां एक बार फिर सतर्क हो गई हैं। खुफिया एजेंसियाें द्वारा ताजा इनपुट के अनुसार जैश ए मोहम्मद तंजीम के छह आतंकी दो ग्रुप में भारतीय सीमा में दाखिल होने की फिराक में हैं।
हीरानगर और सांबा सेक्टर के ठीक सामने पड़ते पाकिस्तान के नरोवाल जिले में यह आतंकी कैंप किए हुए हैं। इन प्रशिक्षित आतंकियों की लगातार गतिविधियों पर नजर बनाए सुरक्षा एजेंसियों ने तीन तीन के ग्रुप में घुसपैठ की आशंका को लेकर अलर्ट जारी किया है।
खुफिया सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आतंकियाें का एक दल पंजाब से सटी जम्मू-कश्मीर की सीमा और रावी दरिया का सहारा लेकर घुसपैठ की फिराक में है, तो दूसरा दल एक बार फिर हीरानगर और सांबा सेक्टर से घुसपैठ की कोशिश कर सकता है।
सेना और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की साजिश
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर आतंकियों की साजिश प्रतिष्ठित संस्थानों सहित सेना और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की है। लगातार जारी हो रहे खुफिया इनपुट के बाद सीमा पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
सीमावर्ती इलाकों में घने कोहरे के दौरान आतंकियों की गतिविधि को भांपने के लिए नाइट विजन कैमरे इस्तेमाल किए जा रहे हैं। वहीं सीमावर्ती इलाकों के संभावित घुसपैठ के रूट भी सील कर दिए गए हैं। सीमा पर थ्री टियर सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा रहा है, ताकि घुसपैठ की किसी भी कोशिश को नाकाम किया जा सके।