फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: Youth troubled by unemployment in Jammu and Kashmir take up crime, maximum number of prisoners in jails a

J&K: जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी से परेशान युवाओं ने अपनाया अपराध, जेलों में सबसे अधिक 20 से 45 साल के कैदी

Fri, 17 Jan 2025 04:08 PM IST
निकिता गुप्ता अजय मीनिया अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अजय मीनिया अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 17 Jan 2025 04:08 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में नशा, बेरोजगारी और सोशल मीडिया युवाओं को अपराध की ओर धकेल रहे हैं, जिसके कारण जेलों में अंडर ट्रायल कैदियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।

विज्ञापन
J&K: Youth troubled by unemployment in Jammu and Kashmir take up crime, maximum number of prisoners in jails a
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

नशा, बेरोजगारी और सोशल मीडिया प्रदेश के युवाओं को अपराधी बना रहा है। ऐसे मामलों में जम्मू-कश्मीर की जेलों में बंद अंडर ट्रायल कैदियों में 86 फीसदी 20 से 45 वर्ष की आयु युवा हैं। 45 की उम्र तक पहुंचने पर अपराध की रफ्तार और भी बढ़ रही है। चोरी और मारपीट की घटनाओं में शामिल होने वालों की संख्या भी अधिक है। मनोचिकित्सक मानते हैं कि सोशल मीडिया और बेरोजगारी इसके दो बड़े कारण हैं। इसी वजह से कई तरह के अपराध हो रहे हैं। 

विज्ञापन


बेरोजगारी युवाओं को आर्थिक जरूरत पूरी करने के लिए अपराध की ओर धकेल रही है। इसके लिए वे नशा तस्करी कर रहे हैं। बीते वर्ष जम्मू जिले में दर्ज नशा तस्करी के 350 मामलों में हेरोइन तस्करी के ही 250 थे। हैरानीजनक है कि नशा तस्करी में गिरफ्तार होने वाले तस्कर खुद नशेड़ी और बेरोजगार पाए गए। सोशल मीडिया पर सबकुछ खुला है।
विज्ञापन


यहां कुछ भी करने और सीखने के लिए एक क्लिक करने की जरूरत है। जेल विभाग के अनुसार, जेलों में नवंबर 2024 तक कुल 4472 अंडर ट्रायल कैदी थे। इनमें 3880 सिर्फ 20 से 45 आयु वर्ग वाले ही हैं। इनमें 133 महिलाएं भी हैं। सबसे अधिक संख्या 26 से 35 वर्ष के बीच है। इस आयु वर्ग के 1595 और इसके बाद 19 से 26 आयु वाले 1270 युवा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस 1
गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने को कर दी दंपती की हत्या 
जम्मू शहर के तालाब तिल्लो क्षेत्र में बीते वर्ष सितंबर में एक दंपती की हत्या कर दी गई। पता चला कि आरोपी की गर्लफ्रेंड है। आरोपी के पास गर्लफ्रेंड की जरूरतें पूरी करने के लिए पैसे नहीं थे, क्योंकि आरोपी दंपती का जानकार था। दंपती से पैसे मांगने पर जब मना कर दिया गया तो उसने पति-पत्नी की हत्या कर दी।

केस 2
नशे की पूर्ति के लिए नशा तस्करी
जम्मू शहर के गुज्जर नगर क्षेत्र के एक पुलिसकर्मी का बेटा त्रिकुटा नगर क्षेत्र में नशा तस्करी में गिरफ्तार हुआ। पता चला कि वह अपनी जरूरतें पूरी करने और नशा पूरा करने के लिए यह सब कर रहा था। वह कोई काम भी नहीं करता था।

जरूरतें पूरी करने का तनाव पड़ रहा भारी
बेरोजगार युवा अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए नशा बेचेगा। चोरी करेगा। वह हत्या तक कर जाएगा। ये सब करने और सीखने के लिए उसके पास सोशल मीडिया भी है। यहां अपराध करने और इसके तौर तरीकाें से संबंधित लाखों वीडियो मौजूद हैं। सोशल मीडिया पर सब खुला है, जिसे कोई भी देख रहा है। बेरोजगारी से युवा तनाव में भी आ रहा है। डाॅ. जगदीश थापा, पूर्व एचओडी, मनोचिकित्सा विभाग, जीएमसी जम्मू 

जेलों में बंद कुल अंडर ट्रायल कैदी : 4472 
महिला 133, पुरुष 433919 से 25 आयु वर्ग
महिला 22, पुरुष 1270
26 से 35 
महिला 49, पुरुष 159536 से 45
महिला 37, पुरुष 911

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed