फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Weather: Rain and snowfall bad weather overshadows Bharat Jodo Yatra on January 23 and 24

J&K Weather: प्रदेश में बारिश और बर्फबारी, 23-24 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा पर खराब मौसम का साया

Sat, 21 Jan 2023 12:36 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Sat, 21 Jan 2023 12:36 AM IST
सार

मौसम विभाग के मुताबिक 22 जनवरी तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है। कई जगह बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
J&K Weather: Rain and snowfall bad weather overshadows Bharat Jodo Yatra on January 23 and 24
Snowfall in Kashmir - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

कश्मीर घाटी और जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को बर्फबारी हुई। इससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक 22 जनवरी तक आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना है। कई जगह बारिश के आसार हैं। 23-25 जनवरी से मध्य और उच्च पहाड़ी इलाकों में मध्यम से भारी हिमपात होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने बर्फीले इलाकों में रहने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे उन जगहों पर जाने के दौरान सतर्क रहें जो हिमस्खलन की चपेट में हैं।

विज्ञापन


मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में श्रीनगर में 0.5 सेमी, काजीगुंड में 11 सेमी, पहलगाम में 8.7 सेमी, कोकरनाग में 16 सेमी, कुपवाड़ा में 2.5 सेमी, गुलमर्ग में 10 सेमी, बनिहाल में 2.5 सेमी और बटोत में 2 सेमी हिमपात हुआ है। उन्होंने कहा कि जम्मू में 1.2 मिमी, कटड़ा में 1.0 मिमी, भद्रवाह में 7.8 मिमी और कठुआ में 3.8 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीनगर में माइनस 0.1 डिग्री, काजीगुंड में न्यूनतम तापमान माइनस 0.6, पहलगाम में माइनस 2.9 डिग्री, अनंतनाग में 4.3 डिग्री, कोकरनाग का माइनस 1.4 डिग्री, गुलमर्ग का माइनस 7.6 डिग्री, कुपवाड़ा में माइनस 1.5 डिग्री, जम्मू में 8.7, बनिहाल में 0.2, बटोत में माइनस 1.2, कटड़ा 7.2, भद्रवाह 1.6 और लेह में माइनस 14.2, कारगिल माइनस 13.8 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा पर खराब मौसम का साया

भारत जोड़ो यात्रा पर खराब मौसम का साया बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के दावे के अनुसार 23 और 24 जनवरी को प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी होगी। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी की अगुवाई में यात्रा ने 19 जनवरी को जम्मू कश्मीर में प्रवेश किया था और 20 जनवरी शुक्रवार को उन्हें यहां बारिश के चलते जैकेट पहननी पड़ी। जम्मू शहर में यात्रा 23 जनवरी को प्रवेश करेगी। ऐसे में 23 और 24 जनवरी को भारी बारिश और बर्फबारी का साया यात्रा पर बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed