{"_id":"9c1c4b0d4354e0d5f315636e2f6cf918","slug":"j-k-vs-vadodara-in-ranji-trophy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बडोदरा से आज होगी जेएंडके की भिड़ंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बडोदरा से आज होगी जेएंडके की भिड़ंत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 21 Dec 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पर शानदार जीत के बाद तमिलनाडु से हारने वाली जेएंडके टीम को रविवार को बडोदरा में शुरू हो रहे चार दिवसीय रणजी ट्राफी मुकाबले में वापसी के लिए शानदार प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
राज्य के क्रिकेटरों को पिछली हार से सबक लेते हुए बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में कमाल दिखाना होगा। टीम का छोटा स्कोर जेएंडके की हार के लिए मुख्य कारण रहा।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि जेएंडके के बल्लेबाज दो पारियों में तमिलनाडु के 540 स्कोर के जवाब में सिर्फ 262 रन ही जुटा पाए थे। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब नहीं हो पाया था। लिहाजा उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।
विज्ञापन
इस मुकाबले में मुंबई के खिलाफ आठ विकेट लेने वाले रामदयाल के बाहर होने का भी जेएंडके को नुकसान उठाना पड़ा था।
जेएंडके को क्वार्टर फाइनल में क्वालीफाई के लिए अगले बचे हुए छह मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। इसमें जेएंडके की बडोदरा के बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बंगाल, रेलवे और मध्य प्रदेश से भिड़ंत होगी।