{"_id":"5f77c6a772a0a69ba60776e1cdcc2c15","slug":"j-k-vidhansabha-will-function-till-9-april-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ अप्रैल तक चलेगी विधानसभा की कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ अप्रैल तक चलेगी विधानसभा की कार्यवाही
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 15 Mar 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएंडके विधानसभा के पहले सत्र के लिए रविवार को कैलेंडर जारी कर दिया गया। अस्थायी कैलेंडर के अनुसार 18 मार्च को राज्यपाल एनएन वोहरा के संबोधन के साथ सत्र शुरू हुआ और नौ अप्रैल तक विधानसभा की कार्यवाही जारी रहेगी। 19 और 20 मार्च को राज्यपाल के संबोधन और उत्तर पर धन्यवाद प्रस्ताव होगा।
विज्ञापन
22 मार्च को वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिए वित्त मंत्री डा. हसीब द्राबू बजट पेश करेंगे। उस पर 23 और 24 मार्च को चर्चा होगी और उसके उत्तर के बाद बजट सत्र समाप्त होगा। इसी तरह 25 से 29 मार्च तक विभिन्न विभागों के अनुदान और मांगों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
30 और 31 मार्च को विनियोग और गैर सरकारी सदस्यों के विधेयकों को पेश किया जाएगा। इसी तरह निजी सदस्यों के विधेयकों को एक अप्रैल को रखा जाएगा। इसी तरह छह अप्रैल को सरकारी कार्य विधेयक, सात अप्रैल को निजी सदस्य विधेयक, आठ अप्रैल को निजी सदस्यों के संकल्प और नौ अप्रैल को सरकारी कार्य होंगे।
विज्ञापन