फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: Union Minister Shivraj Singh Chauhan visited flood-affected areas, assured all possible help

J&K: केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, हर संभव मदद का दिया आश्वासन

Fri, 19 Sep 2025 02:47 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 19 Sep 2025 02:47 PM IST
सार

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष सत शर्मा ने बडियाल ब्राह्मणा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर परिवारों की समस्याएं सुनी और मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
J&K: Union Minister Shivraj Singh Chauhan visited flood-affected areas, assured all possible help
केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष सत शर्मा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने आज विधानसभा सुचेतगढ़ के बडियाल ब्राह्मणा में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


इस दौरान लोकसभा सांसद जुगल किशोर शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय सचिव एवं विधायक डॉ. नरेंद्र सिंह, विधायक चौ. विक्रम रंधावा, विधायक गारू राम भगत तथा जिला अध्यक्ष रिंकू चौधरी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी और सरकार प्रभावित परिवारों के साथ हैं और उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पुनर्वास और राहत कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी ताकि प्रभावित लोग जल्द से जल्द अपने सामान्य जीवन में लौट सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के नेताओं ने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेते हुए आवश्यक सहायता पहुंचाने का आश्वासन दिया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी केंद्र और राज्य सरकार से बेहतर इंतजामों की उम्मीद जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed