फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K two militants killed in Sopore encounter

एक सप्ताह में तीसरी मुठभेड़, 8 आतंकी ढेर

Mon, 19 Jan 2015 12:39 AM IST
Updated Mon, 19 Jan 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
J&K two militants killed in Sopore encounter

श्रीनगर से करीब 60 किलोमीटर दूर उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर में रविवार को हुई भीषण मुठभेड़ में जवानों ने लश्कर के दो आतंकी ढेर कर दिए। मारे गए आतकियों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


एक पुख्ता सूचना के आधार पर सोपोर के सैदपुरा गांव में सेना की 22 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और सीआरपीएफ की 177वीं बटालियन ने साझा तलाशी अभियान चलाया। जैसे ही जवान इलाके में आगे बढ़े, वहां छिपे आतंकियों ने उन पर गोलियां बरसाईं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रविवार को हुई मुठभेड़ से पूर्व 13 जनवरी को सोपोर के चनखान इलाके में एक आतंकी मारा गया था, जबकि एक दिन बाद शोपियां के केल्लर में हुई मुठभेड़ में पांच आतंकी मारे गए थे। 26 जनवरी के मद्देनजर अतिरिक्त बलों की तैनाती भी की गई है, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। करीब तीन घंटे चली मुठभेड़ में जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी मूल के दो आतंकियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों की पहचान असदुल्लाह और मोहम्मद रमजान के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार असदुल्लाह वर्ष 2014 में घुसपैठ कर कश्मीर पहुंचा था। वह लश्कर के ग्रुप कमांडर के तौर पर काम कर रहा था। उसे जैश के आतंकियों को लश्कर में शामिल करने का कार्य सौंपा गया था।

रमजान लश्कर से पहले जैश का आतंकी था

J&K two militants killed in Sopore encounter

पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि असदुल्लाह पहले कुपवाड़ा जिले में सक्रिय था। करीब एक माह पूर्व सोपोर में लश्कर की कमान मजबूत करने के लिए आया था। रमजान लश्कर से पहले जैश का आतंकी था।

वह जैश के उस 20 सदस्यीय दल का हिस्सा था जो वर्ष 2013 में घुसपैठ कर उत्तरी कश्मीर में सक्रिय था। रमजान अब उन दो जैश आतंकियों में से एक था, जिन्होंने लश्कर का पल्ला पकड़ लिया था। मारे गए आतंकियों से दो एके-47 राइफल्स,  एके-47 की दो मैगजीन, 140 एके राउंड्स, दो आईकॉम सेट, तीन जीपीएस, दो कप और एक मैट्रिक्स (कोड भाषा वाला चार्ट) बरामद हुआ है।

कश्मीर में वर्ष 2015 की शुरूआत में ही आतंकियों ने गतिविधियां तेज कर दीं हैं। बीते एक सप्ताह में आतंकियों से हुई तीन भीषण मुठभेड़ों में इस साल अब तक आठ आतंकियों को मार गिराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed