{"_id":"1ea3aaf6a3ea4cc24896d4ab87519036","slug":"j-k-to-266-6-against-baroda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन जेएंडके के 6 विकेट पर 266 रन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन जेएंडके के 6 विकेट पर 266 रन
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 21 Dec 2014 08:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु से मिली हार से सबक लेते हुए रविवार को जेएंडके ने रणजी ट्राफी के अपने तीसरे मुकाबले में पहले दिन संभलकर खेलते हुए बड़ौदा के खिलाफ छह विकेट गंवाकर 2.95 की औसत से 266 रन जुटा लिए थे।
टीम की ओर से निचले क्रम में कप्तान परवेज रसूल सूझ-बूझ भरी पारी खेलते हुए नाबाद 65 रन जुटाकर पिच पर टिके हुए हैं। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज अर्द्धशतक से करीब पहुंचकर उसे पाने से चूक गए। इस चार दिवसीय मुकाबले में सोमवार को जेएंडके के बल्लेबाजों को बड़ी पारी खेलकर मजबूत स्थिति तक ले जाना होगा।
रणजी ट्राफी ग्रुप ए में रविवार को रिलायंस स्टेडियम बडोदरा में मेजबान बड़ौदा ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया और उसे कुछ हद तक सफलता भी मिली। पहले दिन के खेल में छह विकेट में जेएंडके के परवेज रसूल को छोड़कर अन्य कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाने में कामयाब नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
परवेज ने दस चौकों की मदद से 105 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 65 रन जुटाए। इससे पूर्व सलामी बल्लेबाज शुभम खजूरिया ने तीन छक्कों और दो चौकों से 91 गेंदों का सामना करते हुए 41 रनों का योगदान दिया और बड़ौदा के स्वपनिल सिंह का शिकार बने।
दूसरे छोर से सलामी बल्लेबाज आदिल ऋषि ने 111 गेंदों पर सात चौकों से 46 रनों की पारी खेली, लेकिन जल्दबाजी के चक्कर में वह भी स्वपनिल सिंह की गेंद पर रायडू के हाथों लपके गए। वन डाउन पर उतरे बंदीप सिंह चार चौकों और एक छक्के से 37 के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
इसके बाद आयन देव सिंह ने कुछ संघर्ष करते हुए 59 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के से 38 रन टीम के खाते में जोड़े। मध्य क्रम में हरदीप सिंह ने दो चौकों से 22 रनों का योगदान दिया। हरुण दो रन बनाकर आउट हो गए। परवेज के साथ दूसरे छोर पर एस बेग एक रन बनाकर टिके हुए हैं। पहले दिन जेएंडके के खाते में 14 अतिरिक्त रन भी आए।