{"_id":"5753bf244f1c1b2a46108edc","slug":"j-k-these-days-is-both-tragic-worrying-omar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर के हालात चिंताजनक: उमर अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर के हालात चिंताजनक: उमर अब्दुल्ला
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sun, 05 Jun 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं।
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रियासत में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर हो रहे आतंकी हमलों पर चिंता और दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इन दिनों जितनी बार हमें आतंकी हमलों में शहीद हुए जवानों के परिवारों के प्रति सांत्वना प्रकट करनी पड़ रही है यह काफी दुखद और चिंताजनक है।
विज्ञापन
उमर ने ट्विटर पर लिखा कि बीते दो दिनों में सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर दो हमले और वो भी मुख्य हाईवे से सटे इलाकों में। यह बेहद चिंता और दुख की बात है।
विज्ञापन
उमर ने लिखा कि यह सत्ता में बैठे लोगों के लिए एक चेतावनी जैसा है। दो पुलिस कर्मियों की अनंतनाग में हत्या कर दी जाती है जहां से मुख्यमंत्री चुनाव लड़ रहीं हैं। उमर ने ट्वीट कर शहीदों के परिवारों के प्रति सांत्वना भी जताई।
विज्ञापन