{"_id":"222c5332395a95328bd537d80b9cdd94","slug":"j-k-state-pollution-control-board-will-be-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने उद्योगपतियों को दी ये सौगात!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने उद्योगपतियों को दी ये सौगात!
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 29 Nov 2014 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएंडके स्टेट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अब राज्य के उद्योगपतियों को नो आबजेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) हासिल करने में ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। जल्द ही राज्य में जेएंडके स्टेट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में उद्योगपतियों को आन लाइन आवेदन की सुविधा मिलेगी।
जेएंडके स्टेट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को इलेक्ट्रानिक कनसेंट मैनेजमेंट एंड मानिटिरिंग सिस्टम (ईसीएमएमएस) के तहत आन लाइन किया जाएगा। वर्तमान समय में इसका कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इससे काम में पारदर्शिता आएगी।
किसी भी तरह का उद्योग शुरू करने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी की सख्त जरूरत होती है और एनओसी हासिल करने के लिए उद्योगपतियों को महीनों का समय लग जाता है। इसके लिए कई चक्कर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालयों में लगते हैं।
विज्ञापन
एनओसी मिलने की देरी के कारण उद्योगपतियों को कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है। इसी के समाधान के लिए अब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड उद्योगपतियों को ईसीएमएमएस के तहत आन लाइन सुविधा उपलब्ध करवाने जा रहा है। इसके तहत उद्योगपति घर बैठे ही आनलाइन आवेदन भर सकेंगे। अपने कागजात डाउनलोड करके भेज सकेंगे।
आवेदन के बाद उनके कागजात किस अधिकारी तक पहुंचे हैं इसकी भी जानकारी आन लाइन हासिल कर सकेंगे। इसके अलावा जिन उद्योगपतियों की एनओसी खत्म हो चुकी है वह भी आन लाइन ही इसको रिन्यू करवा सकेंगे। इससे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालयों में काम घटेगा और स्टाफ की कमी की परेशानी भी हाल होगी।
जेएंडके स्टेट प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन सुरेश चुग ने बताया कि ईसीएमएमएस पर कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। दो महीने के अंदर इसके पूरा होने की संभावना है। इसके शुरू होने के बाद पारदर्शिता आएगी और इससे उद्योगपतियों के साथ प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों व कर्मचारियों को भी राहत मिलेगी।