फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: snowfall in the valley, rain-snowfall expected in some parts today

J&K : घाटी में हिमपात, जम्मू-श्रीनगर हाईवे दूसरे दिन भी बंद, आज भी कुछ हिस्सों में बारिश-बर्फबारी के आसार

Sat, 11 Feb 2023 12:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 11 Feb 2023 12:28 AM IST
सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

विज्ञापन
J&K: snowfall in the valley, rain-snowfall expected in some parts today
बर्फबारी के बाद श्रीनगर का नजारा - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में शुक्रवार को दूसरे दिन भी हिमपात हुआ। श्रीनगर समेत कई हिस्सों में शाम को बारिश हुई है। हालांकि जम्मू संभाग में मौसम लगभग साफ रहा। इससे दिन के तापमान में सामान्य से 2 से 3 डिग्री तक उछाल आया है।

विज्ञापन


रामबन और बनिहाल के बीच पंथियाल, मेहाड़ व कैफेटेरिया मोड़ पर पहाड़ों से मलबा गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग दूसरे दिन भी यातायात के लिए बंद रहा। इससे दोनों तरफ बड़ी संख्या में वाहन फंसे हुए हैं। घाटी में खाद्य सहित अन्य आपूर्ति प्रभावित हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन


पर्यटन स्थल गुलमर्ग में शुक्रवार सुबह तक बर्फबारी हुई। जोजिला, राजदान पास, साधना टॉप, गुरेज और घाटी के अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी हिमपात हुआ है। कश्मीर में दोपहर को मौसम हल्का सा साफ हुआ, लेकिन शाम को कई इलाकों में फिर से बारिश शुरू हो गई। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री चढ़कर 11.8 और न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू में सुबह की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ मौसम साफ हो गया। जम्मू में अधिकतम तापमान 24.3 और न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 2.0, बटोत में 2.2, कटड़ा में 10.6 और भद्रवाह में 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


स्थान व न्यूनतम तापमान

  • लेह माइनस 8.0
  • गुलमर्ग माइनस 4.0
  • पहलगाम माइनस 0.3
  • कुपवाड़ा माइनस 0.5

गुरेज के मंजगुंड में हिमस्खलन
श्रीनगर। कुपवाड़ा जिले में एलओसी से सटे गुरेज इलाके में शुक्रवार को हिमस्खलन हुआ। इसकी चपेट में आईं दो महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जानकारी के अनुसार गुरेज के मंजगुंड गांव के पास सुबह करीब दस बजे हिमस्खलन हुआ। इस दौरान पानी भर रही एक बच्ची तबस्सुम बानो पुत्री मोहम्मद यूसुफ और जहूर अहमद की पत्नी शहनाज बेगम इसकी चपेट में आ गईं। हालांकि स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित निकाल लिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों के पास न जाने की सलाह दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed