फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: SIA raids two places in Poonch

J&K : पुंछ में SIA की दो जगह छापामारी, नारको आतंकी रफी लाला की निशानदेही पर चल रही है कार्रवाई, कुछ दिन चलेगी

Fri, 04 Aug 2023 01:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 04 Aug 2023 01:26 AM IST
सार

इस दौरान एलओसी से सटे बालाकोट और गुरसाई में दो लोगों के घर छापे मार कर उनसे पूछताछ की गई और मोबाइल फोन जब्त किए गए।

विज्ञापन
J&K: SIA raids two places in Poonch
SIA (File) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नशे के आतंक (नारको टेररिज्म) के खिलाफ स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) ने वीरवार को पुंछ जिले के उपजिला मेंढर में दो स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान एलओसी से सटे बालाकोट और गुरसाई में दो लोगों के घर छापे मार कर उनसे पूछताछ की गई और मोबाइल फोन जब्त किए गए।

विज्ञापन


कई दिनों से पुंछ में डेरा डाले बैठी एसआईए की दो टीमें वीरवार को मेंढर पहुंचीं। एक टीम ने गांव गुरसाई में खुर्शीद अहमद (ओजीडब्ल्यू) के घर दो घंटे तक तलाशी अभियान चलाया। टीम ने खुर्शीद का मोबाइल फोन जब्त किया। वहीं, दूसरी टीम ने बालाकोट तहसील के गांव हमीरपुर में मोहम्मद मुश्ताक के घर को खंगालने के साथ उसके मोबाइल फोन की जांच की और उसे कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पुंछ जिला मुख्यालय में एसआईए की टीम डीएसपी रैंक के अधिकारी की अगुवाई में 30 जुलाई से डेरा डाले हुए है। नारको टेररिस्ट रफी लाला की निशानदेही पर अभी तक करीब डेढ़ दर्जन स्थानों पर छापामारी कर कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर 1 जून को दो साथियों के साथ हथियारों, आईईडी और 30 किलो हेरोइन के साथ दबोचे गए स्थानीय आतंकी मोहम्मद फारूक को भी पुंछ न्यायालय में पेश कर 15 दिन के लिए रिमांड पर लिया है। सूत्रों के अनुसार एसआईए की कार्रवाई अभी कुछ दिन और जारी रह सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed