फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K seeking these things to modi government in budget

आम बजट: JK ने मोदी सरकार से की इन चीजों की मांग

Wed, 04 Feb 2015 01:36 PM IST
Updated Wed, 04 Feb 2015 01:36 PM IST
विज्ञापन
J&K seeking these things to modi government in budget

रियासत में औद्योगिक विकास के लिए जमीन उपलब्ध न होने का मामला अब केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के पास पहुंच गया है। आम बजट के पूर्व वित्त मंत्री को भेजे सुझाव में उद्यमियों ने नई यूनिटों के लिए जमीन न मिलने की समस्या बताई है।

विज्ञापन


उन्होंने वित्त मंत्री से अपील की कि औद्योगिक क्षेत्रों की भूमि अधिग्रहण के लिए बजट में पर्याप्त प्रावधान रखने की अपील की है। बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रेसीडेंट अनिल सूरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि औद्योगिक क्षेत्र सिडको और सिकोप में अब नए उद्योगों के लिए जमीन नहीं है।
विज्ञापन


रियासत में रैपिड इंडस्ट्रियल ग्रोथ के लिए इसकी व्यवस्था की जाए। उल्लेखनीय है कि दो साल पहले ही तत्कालीन मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उद्यमियों को स्पष्ट कह दिया था कि उनके पास उद्योगों के लिए नई जमीन नहीं है। इसलिए वे अभी नए औद्योगिक क्षेत्र नहीं बना सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्री को भेजे ये सुझाव

J&K seeking these things to modi government in budget

वित्त मंत्री को भेजे सुझाव में कहा गया कि राज्य सरकार और निजी निवेश के साथ नए औद्योगिक क्षेत्र बनाए जाएं। इसके अलावा उद्योगों को पर्याप्त बिजली सप्लाई के लिए नए पावर ग्रिड स्थापित करने के लिए बजट में फंड का प्रावधान रखा जाए।

इसके अलावा 1970 में बनाए गए औद्योगिक ढांचे में बदलते समय के साथ परिवर्तन की भी जरूरत है। इसके अलावा उत्पादों की सप्लाई के लिए पर्याप्त रेल और हवाई लिंक दुरुस्त करने की जरूरत है।

इसके तहत जम्मू रेलवे स्टेशन में प्लेटफार्म की संख्या बढ़ाने के साथ जम्मू एयरपोर्ट को विकसित करने की अपील की गई है। बाहर से लाए जाने वाले माल की लखनपुर में जांच के दौरान होने वाली समस्याओं से भी वित्त मंत्री को अवगत करवाते हुए लखनपुर बार्डर में फुल ट्रक स्कैनर लगाने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed