{"_id":"63cfc97ae4977a5040111ff9","slug":"j-k-security-increased-for-rahul-bharat-jodo-yatra-after-narwal-blasts-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: नरवाल धमाकों के बाद राहुल की भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा बढ़ी, कश्मीर तक रहेगा स्तरीय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: नरवाल धमाकों के बाद राहुल की भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा बढ़ी, कश्मीर तक रहेगा स्तरीय घेरा
Tue, 24 Jan 2023 05:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 24 Jan 2023 05:35 PM IST
सार
राहुल गांधी की यात्रा मंगलवार कश्मीर की तरफ बढ़ी है। इसके लिए नेशनल हाईवे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra in Jammu
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। नरवाल धमाकों के बाद राहुल की यात्रा में त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। अब इसी तरह का सुरक्षा घेरा कश्मीर तक रहेगा। इस घेरे के तहत राहुल और उनके साथ चलने वाले तमाम लोगों को दोनों तरफ जवानों की तीन लाइनें कवर करके चलेंगी। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस तक सुरक्षा एजेंसियों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण समय है। इस चुनौती को नरवाल में हुए दो धमाकों ने बढ़ा दिया। '
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस को लेकर बेशक सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं लेकिन धमाकों ने चिंता जरूर बढ़ाई है। जिस तरह से एक के बाद एक दो धमाके हुए। उससे सुरक्षा पर सवाल उठे हैं। राहुल गांधी की यात्रा मंगलवार कश्मीर की तरफ बढ़ी है। इसके लिए नेशनल हाईवे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हर एक थाने की पुलिस को हाईवे के आसपास रहने के लिए कहा गया है। थानेदार भी इस दौरान यात्रा के साथ चलते नजर आए।
विज्ञापन