{"_id":"60ddbafb6dce8738f439f60d","slug":"j-k-school-education-department-now-private-schools-cannot-charge-more-fees-strict-action-will-be-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग: अब अधिक फीस नहीं वसूल सकते निजी स्कूल, होगी सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा विभाग: अब अधिक फीस नहीं वसूल सकते निजी स्कूल, होगी सख्त कार्रवाई
Thu, 01 Jul 2021 06:24 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Thu, 01 Jul 2021 06:24 PM IST
सार
स्कूल शिक्षा विभाग कश्मीर की तरफ से नौ स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
अधिक फीस वसूल रहे निजी स्कूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूल शिक्षा विभाग के प्रशासनिक दिशा निर्देशों का उल्लंघन कर अभिभावकों से अधिक फीस वसूलने वाले निजी स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कड़ी में स्कूल शिक्षा विभाग कश्मीर ने 9 निजी स्कूलों को नोटिस जारी कर मान्यता रद्द करने की चेतावनी दी है। विभाग ने यह कार्रवाई निजी स्कूलों के अभिभावक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल की शिकायत के बाद की।
विज्ञापन
शिकायत में कहा गया कि निजी स्कूल फीस निर्धारण और विनियमन समिति (एफएफआरसी) के आदेशों का पालन नहीं कर रहे हैं। जम्मू संभाग में निजी स्कूलों पर अधिक फीस वसूलने या एक साथ फीस जमा करने के भी आरोप लगते रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग जम्मू के एक अधिकारी ने कहा कि शिकायत मिलने पर हम भी इसी तरह की कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- धर्म परिवर्तन मामला: जगमोहन सिंह रैना बोले- कुछ नेता सियासी फायदे के लिए कश्मीर में धार्मिक भावनाओं को भड़काने आए थे
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शिकायतें तो नियमित आती हैं, लेकिन उसमें स्पष्टता कम होती है, जिसके कारण उचित और कठोर कार्रवाई नहीं हो पाती है। उन्होंने कहा कि कोई भी स्कूल मास्कि ट्यूशन फीस के अलावा कोई फीस नहीं ले सकता और न ही अभिभावकों पर एक साथ फीस जमा करवाने का दबाव डाल सकता है। फीस नहीं मिलने पर किसी भी बच्चें को ऑनलाइन पढ़ाई से वंचित नहीं रखा जा सकता है।