{"_id":"60c5d17d8ebc3ed2316660a1","slug":"j-k-s-gross-enrollment-ratio-in-higher-education-is-5-3-higher-than-national-average","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: उच्च शिक्षा में प्रदेश का सकल नामांकन अनुपात राष्ट्रीय औसत से 5.3 फीसदी अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: उच्च शिक्षा में प्रदेश का सकल नामांकन अनुपात राष्ट्रीय औसत से 5.3 फीसदी अधिक
Sun, 13 Jun 2021 03:05 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 13 Jun 2021 03:05 PM IST
सार
प्रदेश में कुल 15 विश्वविद्यालय हैं। प्राइवेट और सरकारी मिलाकर 313 कॉलेज हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश की उच्च शिक्षा में सुधार देखने को मिल रहा है। उच्च शिक्षा में प्रदेश का सकल नामांकन अनुपात (जीआईआर) राष्ट्रीय औसत से 5.3 प्रतिशत अधिक है। प्रति लाख जनसंख्या पर 18 से 23 आयुवर्ग पर कालेजों की संख्या 26 है। हालांकि जीआईआर और कॉलेज की संख्या के मामले में अपने पड़ोसी राज्य पंजाब और हिमाचल से काफी पीछे है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्रालय ने ऑल इंडिया सर्वे ऑन हायर एजुकेशन (एआईएसएचई) की 2019-20 की रिपोर्ट जारी की है। 2018-19 की की रिपोर्ट पिछले वर्ष जारी हुई थी, जिसमें जीआईआर 30.9 था जो इस बार जारी रिपोर्ट यानी 2019-2020 में बढ़कर 32.4 हो गया है, यानी 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
छात्रों का अनुपात 31.7 है जबकि छात्रा का 32.2 है, यानी की लड़कों से ज्यादा लड़कियां उच्च शिक्षा की तरफ बढ़ रही है। उच्च शिक्षा में अनुसूचित जाति के बच्चों का कुल अनुपात 20.3 है। इसमें छात्रों का 17.3, छात्राओं का 23.6 अनुपात है। अनुसूचित जनजाति कुल अनुपात 31.1 है, जिसमें 23.0 छात्र और 19.2 छात्राएं है।
विज्ञापन