फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K's accession with India complete: nirmal singh

नेहरु और शेख अब्दुल्ला की दोस्ती से जम्मू को नुकसान हुआ: निर्मल

Tue, 27 Oct 2015 05:17 PM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 05:17 PM IST
विज्ञापन
J&K's accession with India complete: nirmal singh

उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने कहा है कि जम्मू कश्मीर का भारत में विलय पूर्ण रूप से हुआ है। नेशनल कांफ्रेंस के प्रमुख नेता रहे शेख अब्दुल्ला ने भी विलय को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लोग खुशकिस्मत हैं कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा हैं।

विज्ञापन


पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर के लोग आज भी गुलाम हैं और पाकिस्तान से आजादी चाहते हैं। उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने सोमवार को तवी पुल किनारे महाराज हरि सिंह के प्रतिमा स्थल पर भाजपा की ओर से आयोजित विलय दिवस की 68वीं वर्षगांठ पर अपने विचार कुछ इस तरीके से प्रकट किए।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि विलय पर प्रश्न चिन्ह लगाया ही नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि कानूनी तौर पर जम्मू कश्मीर का विलय भारत में हुआ और महाराजा हरि सिंह ने सही समय पर विलय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और शेख अब्दुल्ला में समझौते पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जिस देश भक्त महाराजा हरि सिंह ने भारत में जम्मू कश्मीर का पूर्ण विलय किया, उसे ही रियासत से बाहर कर दिया गया।

नेहरू और अब्दुल्ला की दोस्ती से देश को नुकसान हुआ

J&K's accession with India complete: nirmal singh

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर निशाना साधते हुए कहा कि शेख अब्दुल्ला से उनकी दोस्ती से जम्मू कश्मीर और देश को नुकसान झेलना पड़ा।

उन्होंने कहा कि धारा 370 रियासत के लोगों पर थोपी गई। रियासत के टुकड़े हुए। अब देश में राष्ट्रवादी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में काम कर रही है और वह पाक अधिकृत जम्मू कश्मीर का हिस्सा भी लेकर रहेगी।

पाकिस्तान की किरकिरी विश्व भर में हो रही है। अलगाववादी लोगों को अब अपनी आंखें खोल लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा मजबूत होगी तो रियासत मजबूत होगी। लेह में भी भाजपा ने इतिहास रचा है। पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।

समाज कल्याण मंत्री बाली भगत ने कहा कि जम्मू कश्मीर को भारत का अटूट हिस्सा नहीं कहना चाहिए, बल्कि जम्मू कश्मीर भारत है। महासचिव डा. नरेंद्र सिंह, मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी ने भी अपने विचार प्रकट किए।

इस अवसर पर राज्य सभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास, विधायक सत शर्मा सीए, विधायक राजेश गुप्ता, एमएलसी अशोक खजूरिया, अजातशत्रु सिंह, रमेश अरोड़ा, ब्रिगेडियर अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed