फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   j&k ranji team announced

जेएंडके की रणजी टीम घोषित, परवेज को कप्तानी

Sat, 06 Dec 2014 01:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 06 Dec 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
j&k ranji team announced
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन की वरिष्ठ चयन कमेटी ने राज्य की पंद्रह सदस्यीय रणजी ट्राफी टीम घोषित की है। इसमें परवेज रसूल को कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य टीम आठ रणजी मुकाबलों में विभिन्न राज्यों की टीमों से भिड़ेगी।
विज्ञापन


एसोसिएशन के महासचिव एमएल नेहरू के अनुसार राज्य टीम में रसूल के अलावा राम दयाल (उपकप्तान), आयन देव सिंह, आदिल ऋषि, शुभम खजूरिया, हरदीप सिंह, बंदीप सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, पारस शर्मा, ओबेद हरुण, वसीम राजा, समिउल्लाह बेग, उमर नजीर, महजूर अली और मानिक गुप्ता शामिल हैं। हाल ही में हुई नार्थ जोन विजय हजारे में राज्य टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है।
विज्ञापन


इसमें परवेज और अन्य दूसरे क्रिकेटरों ने बेहतर प्रदर्शन कर राज्य की झोली में कई जीत डाली हैं। रणजी में राज्य टीम आगामी 7 दिसंबर को मुंबई में मुंबई, चेन्नई में 14 दिसंबर को तमिलनाडु, बडोदरा में 21 दिसंबर को बड़ौदा, कानपुर में 28 दिसंबर को उत्तर प्रदेश, पांच जनवरी को हुबली में कर्नाटक, 13 जनवरी को कोलकाता में बंगाल, रेलवे में 21 जनवरी को रेलवे और 29 जनवरी को ग्वालियर में मध्य प्रदेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। चैंपियनशिप में शिरकत से पहले राज्य टीम ने नागपुर में कड़ा पसीना बहाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल भी रणजी में राज्य टीम ने क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय करके इतिहास रचा था। इस बार भी विजय हजारे के बाद रणजी में राज्य टीम से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद लगाई जा रही है। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन अरविंदर सिंह मिक्की का कहना है कि राज्य टीम ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण को मजबूत बनाने में कड़ा अभ्यास किया है और उम्मीद है कि टीम अधिक मुकाबलों में जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed