{"_id":"5b124c6a4f1c1b986e8b5dc3","slug":"j-k-police-registers-2-fir-against-crpf-srinagar-unit-over-death-of-a-stone-pelter-in-nowhatta","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: नौहट्टा में पत्थरबाज की मौत, पुलिस ने सीआरपीएफ के खिलाफ दर्ज की 2 एफआईआर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: नौहट्टा में पत्थरबाज की मौत, पुलिस ने सीआरपीएफ के खिलाफ दर्ज की 2 एफआईआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 02 Jun 2018 01:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर के नौहट्टा में एक पत्थरबाज की मौत के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सीआरपीएफ के श्रीनगर यूनिट के खिलाफ 2 एफआईआर दर्ज की है। इनके खिलाफ धारा 307 (हत्या का प्रयास), 148 (घातक हथियार से दंगा फैलाना) और 279 (भीड़ में ड्राइविंग) के साथ 149, 152, 336 और 427 धाराएं लगाई गई है।
बता दें कि, श्रीनगर के पुराने शहर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी थी। हिंसक प्रदर्शनों के दौरा युवाओं ने पाकिस्तान और आतंकी संगठनों के झंडे दिखाए। इस दौरान तीन युवक एक वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए थे।
विज्ञापन
युवाओं ने गत शुक्रवार को जामिया मस्जिद परिसर के भीतर पुलिस की कार्रवाई और दक्षिणी कश्मीर में हो रही घटनाओं के खिलाफ प्रदर्शन किया था। काफी संख्या में युवा एकत्रित हुए और राष्ट्र विरोधी और आजादी के हक में नारेबाजी की। इतना ही नहीं इस दौरान युवाओं ने पाकिस्तानी झंडों के अलावा आतंकी संगठन जैश, लश्कर आदि के झंडे भी दिखाए। इस दौरान कुछ युवाओं ने टी-शर्ट पहनी हुई थी जिसके पीछे हिजबुल मुजाहिदीन कमांडो लिखा हुआ था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते युवाओं ने वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके जवाब में स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए और पैलेट गन का इस्तेमाल भी किया गया। मिली जानकारी के अनुसार प्रदर्शनों के दौरान सीआरपीएफ की जिप्सी वहां से गुजरी कि अचानक से उस पर हुई पत्थरबाजी के चलते ड्राइवर नियंत्रण खो बैठा और तीन युवा उसकी चपेट में आ गए।
अचानक से टक्कर लगने के बाद जिप्सी रुक जाने पर भीड़ ने उसे घेर लिया और जान का खतरा देख ड्राइवर ने जिप्सी भगाने का प्रयास किया जिसकी चपेट में आकर तीन युवा घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह प्रदर्शन काफी देर तक जारी रहा था।
विज्ञापन
J&K Police registers 2 FIRs against CRPF's Srinagar Unit over death of a stone-pelter in Nowhatta under sections 307 (Attempt to murder), 148 (Rioting, armed with deadly weapon) and 279 (Rash driving) among other sections including sections 149, 152, 336 and 427.
— ANI (@ANI) June 2, 2018विज्ञापन