{"_id":"6a82f239af7e70ae22092f83","slug":"j-k-police-officer-arrested-in-bribery-case-in-jammu-jammu-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जम्मू-कश्मीर पुलिस का सब-इंस्पेक्टर, सीबीआई ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया जम्मू-कश्मीर पुलिस का सब-इंस्पेक्टर, सीबीआई ने किया गिरफ्तार
Mon, 17 Aug 2026 05:06 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 17 Aug 2026 05:06 PM IST
सार
जम्मू में सीबीआई ने जानीपुर थाने के सब-इंस्पेक्टर दानिश हबीब को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
सीबीआई ने रिश्वतखोरी के एक मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब-इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जम्मू के जानीपुर थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर दानिश हबीब के रूप में हुई है। वह 2024 बैच के अधिकारी हैं।
विज्ञापन
सीबीआई के मुताबिक आरोपी ने एक व्यक्ति से उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करने के एवज में 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। मामला वैवाहिक विवाद से जुड़ा था। बातचीत के बाद आरोपी 10 हजार रुपये लेने पर सहमत हो गया।
विज्ञापन
जाल बिछाकर की गई कार्रवाई
सीबीआई ने 16 अगस्त को इस संबंध में मामला दर्ज किया और उसी दिन कार्रवाई के लिए जाल बिछाया। जांच एजेंसी के अनुसार कार्रवाई के दौरान सब-इंस्पेक्टर को शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
सीबीआई ने आरोपी पुलिस अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि रिश्वतखोरी से जुड़े इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं।