फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   j&k police constable exam syllabus

पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में इस सिलेबस से पूछे जाएंगे प्रश्न

Sat, 30 Jan 2016 11:53 AM IST
Updated Sat, 30 Jan 2016 11:53 AM IST
विज्ञापन
j&k police constable exam syllabus

पुलिस कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए परीक्षा में जम्मू-कश्मीर स्टेट बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन के दसवीं बोर्ड के सिलेबस के आधार पर प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी प्रश्न बहु विकल्पीय होंगे।

विज्ञापन


परीक्षा के लिए सिलेबस जारी कर दिया गया है। परीक्षा अंग्रेजी भाषा में होगी। पिछले दिनों जम्मू संभाग के कई जिलों में जम्मू-कश्मीर पुलिस की तरफ से पुलिस भर्ती का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


इसमें सैकड़ों उम्मीदवार दौड़ और फिजिकल परीक्षा को पास हुए थे। इसकी सूची भी जारी कर दी गई है। फिजिकल परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके लिए दसवीं बोर्ड का सिलेबस चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ब‌िषयों की करनी होगी तैयारी

j&k police constable exam syllabus

उम्मीदवारों को दसवीं कक्षा की पुस्तकों से तैयारी करनी होगी। परीक्षा में अंग्रेजी व्याकरण से संबंधित प्रश्न भी होंगे। जियोमेट्री, ट्रिग्नोमेट्री, मेन्सुरेशन, एलजेबरिक इक्युवेशन के प्रश्न भी पूछे जाएंगे।

जियोग्राफी से हमारे संसाधन, मिट्टी, जंगल, वन जीव, कृषि, मिनरल, एनर्जी रिसोर्सेस आदि शामिल हैं। सिविक्स विषय से राजनीतिक और चुनाव से संबंधित प्रश्न होंगे।

इतिहास विषय से भारत की आजादी के लिए 1857 से 1947 तक के संघर्ष के बारे में प्रश्न होंगे। विशेष तौर पर सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न होंगे। परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए दो घंटे का समय दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed