फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   j&k people was delighted by mega package of pm modi

मोदी के महापैकेज से खुश हुई जम्मू कश्मीर की जनता

Sun, 08 Nov 2015 11:27 AM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 11:27 AM IST
विज्ञापन
j&k people was delighted by mega package of pm modi

श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर में शनिवार को हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में आए लोगों द्वारा ऐलान किए गए पैकेज का स्वागत किया। रैली में मौजूद युवा भी मोदी के विचारों से संतुष्ट दिखे। उन्होने मोदी से काफी उम्मीद जताई।

विज्ञापन


करीब 25 हज़ार की भारी संख्या में मोदी की रैली में भाग लेने पहुंचे लोगों में अधिकतर संख्या युवाओं की थी जो मोदी के विज़न से काफी प्रभावित हुए। उनका कहना था कि जिस तरह से मोदी देश के साथ साथ जम्मू कश्मीर राज्य को विकासशील बनाने के लिए संकल्पबंद हैं उससे उन्हे लगता है कि कश्मीर में खुशहाली दुबारा से लौटने में सफल होगी।
विज्ञापन


इसके इलावा उन्होंने संबोधन के दौरान मोदी द्वारा जम्मू कश्मीर के लिए ऐलाने गए 80 हज़ार करोड़ के पैकेज पर भी संतुष्टि जताई स्थानीय युवक अली मोहम्मद के अनुसार वह पिछले काफी समय से उम्मीद लगाए बैठे थे कि मोदी कश्मीर में कोई पैकेज का ऐलान करेंगे और आज जब उन्होंने यह ऐलान किया तो उन्हे काफी ख़ुशी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर में बेरोज़गारी पर लगाम कसी जा सकती है

j&k people was delighted by mega package of pm modi

इससे उनमें उम्मीद जागी है कि कश्मीर विकास की ओर बढ़ेगा। एक और युवक साजिद हुसैन ने बताया कि बाढ़ के बाद कश्मीर काफी मुश्किलों से गुज़र रहा है और जिस पैकेज की उसे ज़रुरत थी वो आज उसे मिल गया।

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के रहने वाले इरशाद अहमद ने तो मोदी  के विज़न की तारीफ करते हुए कहा कि मोदी युवाओं के प्रति काफी अच्छी सोच रखते हैं। जिस तरह से मोदी ने आईआईटी और आईआईएम जैसे संस्थानों को खोलने की बात की उससे यहाँ के युवाओं को अच्छे स्तर की शिक्षा प्राप्त करने के लिए राज्य से बाहर जाने की ज़रुरत नहीं पड़ेगी।

साथ ही जो स्किल डेवेलोपमेंट और प्राइवेट सेक्टर को कश्मीर में लाने की उन्होने आश्वासन दिलाया उससे बेरोज़गारी पर लगाम कसी जा सकती है। गौरतलब है कि मोदी की इस सोच का उन्होने स्वागत किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी मोदी कश्मीरियों के प्रति ऐसी ही सोच बनाए रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed