{"_id":"67259c61b2d111bb090b46a8","slug":"j-k-news-demonstration-of-hospital-staff-in-kathua-10-crpf-soldiers-deployed-in-emergency-after-security-lap-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K News: कठुआ में अस्पताल कर्मचारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा में चूक के बाद 10 सीआरपीएफ जवान इमरजेंसी में तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K News: कठुआ में अस्पताल कर्मचारियों का प्रदर्शन, सुरक्षा में चूक के बाद 10 सीआरपीएफ जवान इमरजेंसी में तैनात
Sat, 02 Nov 2024 08:58 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sat, 02 Nov 2024 08:58 AM IST
सार
जीएमसी कठुआ में सुरक्षा चूक के बाद 10 सीआरपीएफ जवान इमरजेंसी में तैनात किए गए हैं। अस्पताल कर्मचारियों ने सुरक्षा की मांग को लेकर प्रदर्शन किया और धरना दिया।
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
विस्तार
जीएमसी कठुआ में सुरक्षा चूक का यह पहला मामला नहीं है। इसी साल अप्रैल में पुराने इमरजेंसी ब्लॉक के सामने पुलिस और अपराधियों के बीच एनकाउंटर, इसके बाद स्टाफ से कई बार हुई बदसलूकी को देखते हुए लगातार यहां सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग उठती रही है।कुछ माह पहले ही कोलकाता मामले में देशव्यापी आंदोलन के बीच जीएमसी कठुआ का स्टाफ भी कई दिन काम छोड़ हड़ताल पर रहा। जीएमसी प्रबंधन का कहना है कि लगातार अर्ध सैनिक बलों को तैनात किए जाने की मांग पुलिस और प्रशासन से की जाती रही है।
विज्ञापन
उधर, ताजा वारदात के बाद पुलिस प्रशासन ने दबाव को देखते हुए जीएमसी के इमरजेंसी परिसर में सुरक्षा के लिए 10 सीआरपीएफ जवानों की तैनाती कर दी है। हालांकि जीएमसी प्रबंधन के अनुसार यह पर्याप्त नहीं है। सरकार और उच्च अधिकारियों से अधिक संख्या में सुरक्षाकर्मी लगाए जाने के संबंध में बात की जा रही है।
विज्ञापन
इससे पहले सुबह जीएमसी के इमरजेंसी ब्लाॅक के सामने कर्मचारियों ने एकत्रित होकर विरोध जताया। कहा कि अस्पताल में स्टाफ के सदस्य सुरक्षित नहीं हैं। खास तौर से महिला स्टाफ के साथ बदसलूकी आम हो गई है। उन्होंने आरोपी के खिलाफ पीएसए लगाने की मांग की। विधायक डॉ. भारत भूषण जीएमसी परिसर में पहुंचे और घायल का हाल जानने के साथ ही धरने पर बैठे कर्मचारियों की मांगों को भी सुना।उन्होंने कहा कि यह घटना निंदनीय है। मौके पर ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बात कर अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए जाने की मांग रखी। जीएमसी प्रधानाचार्य डॉ. सुरेंद्र अत्री ने बताया कि अस्पताल में सुरक्षा बढ़ाए जाने को लेकर लगातार उच्च अधिकारियों से बात की गई है।
विज्ञापन