फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K News: CM Omar's second meeting with Union Finance Minister; discussed the financial problems of Jammu and

J&K News: सीएम उमर की केंद्रीय वित्त मंत्री से दूसरी मुलाकात; जम्मू कश्मीर की वित्तीय समस्याओं पर की चर्चा

Wed, 08 Jan 2025 02:22 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Wed, 08 Jan 2025 02:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात कर जम्मू कश्मीर के वित्तीय संकट को कम करने के लिए अतिरिक्त वित्तीय सहायता और उदार निधि की मांग की।

विज्ञापन
J&K News: CM Omar's second meeting with Union Finance Minister; discussed the financial problems of Jammu and
उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री, जम्मू-कश्मीर - फोटो : X / @OmarAbdullah

विस्तार

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। जम्मू-कश्मीर के वित्त क्षेत्र पर चर्चा कर सीएम ने जम्मू-कश्मीर के लिए उदार निधि की मांग की। उन्होंने वित्त मंत्री से पिछले वित्तीय वर्ष की देनदारियों को कम करने के लिए यूटी को वित्तीय सहायता बढ़ाने पर जोर दिया।

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय वित्त मंत्री से बातचीत में मुख्यमंत्री ने 2023-24 में जमा होने वाली 10000 से 12000 करोड़ रुपये की देनदारियों को कम करने के लिए केंद्र से अतिरिक्त वित्तीय सहायता मांगी है। उन्होंने वित्त मंत्री के साथ बजट-पूर्व चर्चा में क्षेत्र के लिए केंद्र से जरूरी सहायता मांगी। सूत्रों ने बताया कि वित्त मंत्री ने उमर को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। उन्हें आश्वस्त किया गया है कि जम्मू कश्मीर की चिंताओं का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री की केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात प्रशासनिक कार्यों की एक सतत प्रक्रिया है।15 नवंबर को भी वित्त मंत्री से की थी मुलाकात
विज्ञापन


बता दें, उमर ने गत 15 नवंबर को केंद्रीय वित्त मंत्री से मुलाकात की थी। डेढ़ महीने के भीतर यह दूसरी मुलाकात है। पहली मुलाकात में मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर में नए पर्यटन स्थलों के विकास के लिए बहुपक्षीय वित्तपोषण का लाभ उठाने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री से सहयोग मांगा था, जिसका उद्देश्य मौजूदा स्थानों पर भीड़भाड़ कम करना और इन नए चिह्नित स्थानों पर सुनियोजित और विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचे का निर्माण करना है।उन्होंने वित्त मंत्री से पूंजी निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना के माध्यम से वित्त पोषण के लिए जम्मू-कश्मीर पर विचार करने का भी अनुरोध किया था, जिसके तहत राज्यों को पूंजीगत व्यय के लिए 50 साल का ब्याज मुक्त ऋण प्रदान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed