{"_id":"db8f0a6de34e6f7af1527af987ae0bb8","slug":"j-k-minister-s-shopping-complex-sealed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर के पशुपालन मंत्री का शॉपिंग कांप्लेक्स सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर के पशुपालन मंत्री का शॉपिंग कांप्लेक्स सील
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 03 Dec 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
पार्किंग की सुविधा न होने पर अदालत के आदेश पर श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी)ने 19 शॉपिंग कांप्लेक्स सील किया है। इनमें एक मॉल रियासत के पशु और भेड़ पालन मंत्री सज्जाद गनी लोन का बताया जाता है जो सनत नगर इलाके में स्थित है।
विज्ञापन
नगर निगम के एनफोर्समेंट अफसर मंजूर अहमद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि कोर्ट के निर्देशों के पालन के क्रम में सीलिंग की कार्रवाई की गई। कानून सबके लिए एक है।
विज्ञापन
47 शॉपिंग मॉल ऐसे हैं जिनके पास पार्किंग सुविधा नहीं है जो एसएमसी द्वारा दी गई बिल्डिंग परमिशन के तहत अनिवार्य है। इसके चलते एसएमसी ने इनके खिलाफ नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय ने पिछले सप्ताह ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में उन सभी शॉपिंग मॉल और कांप्लेक्स की सीलिंग के निर्देश दिए थे जिनके पास बेसमेंट पार्किंग नहीं है।
इसके अभाव में दुकानदारों को सड़क पर अपने वाहनों को पार्क करना पड़ता है और लोगों को असुविधा होती है। जस्टिस एमएच अत्तर और अली मोहम्मद मागरे की खंडपीठ द्वारा इन शॉपिंग मॉल मालिकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने के लिए श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) को निर्देश दिए गए थे।