फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   j&k main beneficiary of thaw between india and pakistan says mufti

भारत-पाक में वार्ता बहाली रियासत के लोगों की जीत: मुफ्ती

Thu, 10 Dec 2015 12:39 AM IST
Updated Thu, 10 Dec 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
j&k main beneficiary of thaw between india and pakistan says mufti

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने भारत और पाकिस्तान में द्विपक्षीय वार्ता की बहाली को रियासत के लोगों की जीत बताते हुए आशा प्रकट की है कि इस बातचीत के सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे और इससे रियासत को मुख्य लाभ होगा।

विज्ञापन


अनंतनाग जिले के बांग ए नौगाम में बुधवार को ब्रुंगी नाला पर पुल की आधारशिला रखने के उपरांत लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पेरिस में भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की क्लाइमेट चेंज समिट में संक्षिप्त बातचीत में एनएसए स्तर की वार्ता की जमीन तैयार हुई।
विज्ञापन


एनएसए स्तर की वार्ता के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पाकिस्तान के दौरे पर हैं। दोनों देशों में बातचीत की बहाली के लिए उन्होंने पिछले माह श्रीनगर में प्रधानमंत्री की रैली में बात कही थी और वार्ता शुरू होना रियासत के लोगों की जीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के लोगों का भाग्य बदलना चाहते हैं

j&k main beneficiary of thaw between india and pakistan says mufti

उन्होंने कहा रियासत में जिन युवाओं ने हिंसा के लिए बंदूक उठाई हुई हैं, उन्हें यह रास्ता छोड़ देना चाहिए। इससे रियासत के विकास पर सीधा असर पड़ता है। वह राज्य के लोगों का भाग्य बदलना चाहते हैं और ढाई दशक से हिंसा से प्रभावित रियासत में शांति और खुशहाली लाना चाहते हैं।

उन्होंने कहा 2002 में उनके पिछले कार्यकाल के दौरान भी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अगुवाई में दोनों देशों के संबंधों में ऐतिहासिक बदलाव आया था। उन्होंने कहा अमेरिका के कैलिफोर्निया में गोलीबारी में 14 लोगों की मौत से यह साबित होता है कि अमेरिका और कुछ अन्य पश्चिमी देशों में मुस्लिमों के खिलाफ किस हद तक असहिष्णुता है।

उन्होंने भाजपा के साथ गठबंधन पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश के 1.2 बिलियन लोगों के विश्वास और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली सीटों को देखते हुए जनमत का सम्मान कर यह गठबंधन हुआ।

इस अवसर पर बागवानी मंत्री एआर वीरी, ग्रामीण विकास मंत्री अब्दुल हक खान, रफी मीर और पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता डा. महबूब बेग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed