फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: I was, am and will remain an Indian, don't call me a Pakistani; Policeman Iftikhar Ali rejects Pak identi

J&K: 'मैं हिंदुस्तानी था, हूं और रहूंगा, मुझे पाकिस्तानी न कहें'; पुलिसकर्मी इफ्तखार अली ने ठुकराई पाक पहचान

Sun, 04 May 2025 01:13 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 04 May 2025 01:13 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान इफ्तखार अली का निर्वासन उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप से टल गया, जिन्हें पाकिस्तान भेजा जा रहा था। उन्होंने कहा कि वह जन्म से हिंदुस्तानी हैं और देश की 27 साल सेवा की है, इसलिए उन्हें पाकिस्तानी कहना गलत है।

विज्ञापन
J&K: I was, am and will remain an Indian, don't call me a Pakistani; Policeman Iftikhar Ali rejects Pak identi
इफ्तखार अली अपने बेटे के साथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैं हिंदुस्तानी था, हूं और रहूंगा। मुझे पाकिस्तानी न कहा जाए। हम इसी सरजमीं के हैं, राजस्व रिकॉर्ड में आपको सारे सुबूत मिल जाएंगे। यह कहना है 45 वर्षीय पुलिसकर्मी मेंढर निवासी इफ्तखार अली का। निर्वासन टल जाने से खुश इफ्तखार ने अमर उजाला से फोन पर हुई बातचीत में कहा कि मुझे यकीन था कि मेरे देश का नेतृत्व मुझे एक साजिश के आधार पर दुश्मन देश को नहीं सौंपने देगा। इफ्तखार ने कहा कि मेरा जन्म जम्मू-कश्मीर पुलिस और देश की सेवा के लिए हुआ है। 27 साल तक पुलिस में सेवा करते हुए देश को हमेशा सर्वप्रथम रखा है।

विज्ञापन


30 अप्रैल को वह और उनके आठ भाई-बहन को पाकिस्तान भेजा जा रहा था, लेकिन उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप से निर्वासन टल गया है। इफ्तखार अली पुंछ जिले के मेंढर सब- डिविजन में रहते है। अली बताते हैं कि अपना लगभग आधा जीवन पुलिस बल को समर्पित किया है। पुलिस की विभिन्न शाखाओं में सेवा की है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर का वह हिस्सा उनका है जो पाकिस्तान के अवैध कब्जे में है। उनके परिवार के नौ लोगों में एक दर्जन से ज्यादा सदस्य हैं, जो पीओके के थे।
विज्ञापन


यह भी खबर पढ़ें: 'अब घड़ा भर चुका है': आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने का वक्त आ गया, अब्दुल्ला बोले- पाकिस्तान कभी नहीं जीतेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed