फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   j&k govt increases KAS strength to 552 senior duty posts

केएएस अफसरों की संख्या 408 से बढ़ाकर 552 करने को मंजूरी

Sun, 03 Apr 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sun, 03 Apr 2016 10:54 AM IST
सार

  • सभी मुख्य पुलों, फ्लाईओवरों का सेफ्टी आडिट होगा
  • गोवा लिब्रेशन मूवमेंट के सेनानियों को पेंशन देने को हरी झंडी
  • जम्मू कश्मीर सहकारिता समिति संशोधन बिल को भी मंजूरी 

विज्ञापन
j&k govt increases KAS strength to 552 senior duty posts
- फोटो : FILE PHOTO

विस्तार

राज्यपाल एनएन वोहरा की अध्यक्षता में शनिवार को हुई राज्य प्रशासनिक परिषद (एसएसी) की बैठक में रियासत में कश्मीर प्रशासनिक सेवा (केएएस) के अफसरों की काडर स्ट्रैंथ को 408 से बढ़ाकर 552 करने को मंजूरी दी गई। 

विज्ञापन


इसके अलावा गोवा लिब्रेशन मूवमेंट के सेनानियों को पेंशन देने को हरी झंडी दे दी गई। रियासत में सभी मुख्य पुलों, फ्लाई ओवरों के सेफ्टी आडिट करवाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई। 
विज्ञापन


राज्य प्रशासनिक परिषद ने सामान्य प्रशासनिक विभाग और कैबिनेट सब कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर तैयार किए गए प्रस्ताव पर गौर करने के बाद केएएस की काडर स्ट्रैंथ को बढ़ाने का फैसला लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा लिब्रेशन मूवमेंट के सेनानियों को पेंशन देने को हरी झंडी

j&k govt increases KAS strength to 552 senior duty posts

इस अवसर पर सामान्य प्रशासनिक विभाग को आईएएस अफसरों की तर्ज पर केएएस अफसरों के लिए इन सर्विस ट्रेनिंग पालिसी तैयार करने के निर्देश भी जारी किए गए। ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए। जूनियर स्केल लेवल के लिए 69 रिजर्व पोस्ट सृजित करने को मंजूरी दी गई। 

परिषद ने गोवा मुक्ति आंदोलन में 1954-55 के दौरान हिस्सा लेने वाले जम्मू कश्मीर के सेनानियों को केंद्र सरकार की ओर से बनाई गई स्वतंत्रता सैनिक सम्मान पेंशन देने को भी हरी झंडी दे दी। 

इसके अलावा राज्य प्रशासनिक परिषद ने आईआईटी और अन्य जाने-माने संगठनों की सेवाओं का सदुपयोग कर सभी मुख्य पुलों, फ्लाई ओवरों के सेफ्टी आडिट करवाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान कर दी। 

कोलकाता में 31 मार्च, 2016 को हुए हादसे के बाद परिषद ने मुख्य पुलों के सेफ्टी आडिट को जरूरी मानते हुए इस संबंध में फैसला लिया। परिषद ने जम्मू कश्मीर सहकारिता समिति संशोधन बिल को भी मंजूरी प्रदान कर दी। इससे ट्रिब्यूनल का गठन होने का रास्ता साफ हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed