{"_id":"57dac3f84f1c1bc43ad47840","slug":"j-k-governor-calls-pm-modi-discussed-kashmir-situation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम से मिले जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल,घाटी के हालात बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम से मिले जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल,घाटी के हालात बताए
एजेंसी
Updated Thu, 15 Sep 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
गवर्नर एनएन वोहरा
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें कश्मीर घाटी के मौजूदा हालात से अवगत कराया।
राज्यपाल सुबह दिल्ली आए थे और प्रधानमंत्री से मिलकर दोपहर को ही कश्मीर लौट गए।
प्रधानमंत्री से आधे घंटे की इस मुलाकात से कोई आधिकारिक जानकारी छनकर नहीं आई है लेकिन समझा जाता है कि उन्होंने पीएम को घाटी के हालात बताए और कानून-व्यवस्था की बहाली के लिए उठाए जा रहे जरूरी कदमों की जानकारी दी।
यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब सरकार ने राज्य के राज्यपाल को बदले जाने की अटकलों को खारिज कर दिया है। बुधवार को ही राज्यपाल ने कश्मीर के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर को बुलाकर राज्य के सभी शिक्षण संस्थान खोलना सुनिश्चित करने को कहा था।