फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K government to expedite kishanganga project: pm modi

मोदी ने दिए किशनगंगा परियोजना पर निर्देश

Wed, 30 Sep 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 30 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
J&K government to expedite kishanganga project: pm modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में निर्माणाधीन 330 मेगावाट की किशनगंगा परियोजना में तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


इस संबंध में उन्होंने विद्युत मंत्रालय को जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा है।

प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए  केंद्रीय मंत्रालयों के सचिवों और रियासत के मुख्य सचिव के साथ मासिक बैठक के दौरान किशनगंगा परियोजना के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। अन्य परियोजनाओं के काम की भी जानकारी ली।

मुख्य सचिव बीआर शर्मा ने प्रधानमंत्री को परियोजना के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर केंद्रीय विद्युत मंत्रालय को पुनर्वास और पुनर्स्थापना योजना और अन्य मसलों में जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर परियोजना के कार्य में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परियोजना का निर्माण कार्य शुरू करने की तय सीमा जून 2016 से देरी नहीं होनी चाहिए। अगली प्रगति बैठक में प्रधानमंत्री ने इस परियोजना के निर्माण कार्य की समीक्षा करने की बात भी कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व मुख्य सचिव बीआर शर्मा ने बताया कि परियोजना के लिए 382 हेक्टेयर भूमि में से 379 हेक्टेयर अधिग्रहीत की जा चुकी है। शेष तीन हेक्टेयर भूमि भी जल्द अधिग्रहीत कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे 185 परिवार प्रभावित हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed