{"_id":"68a2de6537a4951cd8d55d827cc4df8b","slug":"j-k-government-to-expedite-kishanganga-project-pm-modi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी ने दिए किशनगंगा परियोजना पर निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी ने दिए किशनगंगा परियोजना पर निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 30 Sep 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में निर्माणाधीन 330 मेगावाट की किशनगंगा परियोजना में तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में उन्होंने विद्युत मंत्रालय को जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य में तेजी लाने को कहा है।
प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए केंद्रीय मंत्रालयों के सचिवों और रियासत के मुख्य सचिव के साथ मासिक बैठक के दौरान किशनगंगा परियोजना के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। अन्य परियोजनाओं के काम की भी जानकारी ली।
मुख्य सचिव बीआर शर्मा ने प्रधानमंत्री को परियोजना के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर केंद्रीय विद्युत मंत्रालय को पुनर्वास और पुनर्स्थापना योजना और अन्य मसलों में जम्मू-कश्मीर सरकार के साथ समन्वय स्थापित कर परियोजना के कार्य में तेजी लाने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि परियोजना का निर्माण कार्य शुरू करने की तय सीमा जून 2016 से देरी नहीं होनी चाहिए। अगली प्रगति बैठक में प्रधानमंत्री ने इस परियोजना के निर्माण कार्य की समीक्षा करने की बात भी कही।
विज्ञापन
इससे पूर्व मुख्य सचिव बीआर शर्मा ने बताया कि परियोजना के लिए 382 हेक्टेयर भूमि में से 379 हेक्टेयर अधिग्रहीत की जा चुकी है। शेष तीन हेक्टेयर भूमि भी जल्द अधिग्रहीत कर ली जाएगी। उन्होंने कहा कि इससे 185 परिवार प्रभावित हो रहे हैं।