फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K government imposes service tax on chopper service in vaishno devi

वैष्णो देवी यात्रा महंगी होने पर जम्मू में जबर्दस्त बवाल

Mon, 07 Sep 2015 11:12 PM IST
Updated Mon, 07 Sep 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
J&K government imposes service tax on chopper service in vaishno devi

हेलीकाप्टर सेवा पर सर्विस टैक्स लगाए जाने के बाद श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा महंगी हो गई है। इसको लेकर जबर्दस्त बवाल शुरू हो गया है। सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। गठबंधन सरकार की सहयोगी भाजपा ने जबर्दस्त विरोध दर्ज कराया है।

विज्ञापन


उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ दिनों में सर्विस टैक्स लगाने का फैसला सरकार वापस ले सकती है। उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद और वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू से मिलकर सर्विस टैक्स लगाने का विरोध जताया है।  
विज्ञापन


सरकार के इस फैसले से रियासत में सियासत गरमा गई है। लोग सरकार के खिलाफ उठ खड़े हुए हैं। विरोध प्रदर्शन के साथ ही भाजपा तथा पीडीपी के खिलाफ मोर्चाबंदी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्विस टैक्स वापस ले सकती है मुफ्ती सरकार

J&K government imposes service tax on chopper service in vaishno devi

कांग्रेस, नेकां ने भी इस आदेश को वापस लेने की मांग की है। शिवसेना और वेस्ट असेंबली मूवमेंट ने गठबंधन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। सूत्रों का कहना है कि राज्य के डिप्टी सीएम डॉ. निर्मल सिंह ने मुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू से इस संबंध में बात की तथा देश भर के श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इसे वापस लेने को कहा।

उनका कहना था कि सरकार के इस फैसले से जम्मू के लोगों में ही नहीं, बल्कि देशभर में गुस्सा है। पीडीपी तथा भाजपा के प्रति लोगों में जबर्दस्त आक्रोश है। ऐसे में सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए तथा जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए सर्विस टैक्स बढ़ाने का फैसला वापस लेना चाहिए।

ज्ञात हो कि सर्विस टैक्स के बाद कटड़ा से सांझी छत के बीच 1039 की जगह 1170 रुपये का टिकट मिलेगा। दोनों ओर का किराया 2078 से बढ़कर 2340 रुपये हो गया है।

श्रद्धालुओं से कर वसूलने का फैसला गलत : कांग्रेस

J&K government imposes service tax on chopper service in vaishno devi

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना हैं कि पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार ने श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं से कर वसूलने का जो फैसला किया है, वह पूरी तरह से जनविरोधी है और जन भावनाओं को आघात पहुंचाने वाला है। सर्विस टैक्स का फैसला तत्काल वापस होना चाहिए और भाजपा को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। उनका कहना है कि यह कैसी गठबंधन सरकार है। भाजपा को फैसलों का पता ही नहीं चलता। इसका कड़ा विरोध होगा।

शुल्क लगाना आरएसएस की साजिश: नेकां
नेशनल कांफ्रेंस के संभागीय प्रधान देवेंद्र सिंह राणा का कहना है कि श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर सेवा पर 12.50 फीसदी सेवा शुल्क लगाना भाजपा आरएसएस की बड़ी साजिश हैं। यह संगठन श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को नियंत्रण में लेना चाहती है। उनका कहना है कि जनता और नेशनल कांफ्रेंस इस तरह से भाजपा-आरएसएस की साजिश को कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने तत्काल सर्विस टैक्स में बढ़ोतरी को वापस लेने की मांग की है।

भाजपा सेवा शुल्क बढ़ोतरी के खिलाफ: सेठी
भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी का कहना है कि राज्य सरकार को पार्टी ने अपनी स्थिति से अवगत करवा दिया है और श्री माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं पर हेलीकाप्टर सेवा पर 12.50 फीसदी सेवा शुल्क को तत्काल वापस लेने की मांग की है। जन भावनाओं का भाजपा पूरा सम्मान करती है और इस फैसले को सरकार को वापस लेना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed