फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Election: Increased security in Assembly elections, two flying teams deployed, drugs worth Rs 50 million s

J&K Election: विधानसभा चुनाव में बढ़ी सुरक्षा, दो फ्लाइंग टीमें तैनात, पांच करोड़ की ड्रग्स जब्त

Fri, 06 Sep 2024 01:16 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Fri, 06 Sep 2024 01:16 PM IST
सार

विधानसभा चुनावों में सुरक्षा और आचार संहिता की निगरानी के लिए जम्मू-कश्मीर में दो फ्लाइंग टीमें हर आठ घंटे में तैनात रहेंगी। और अब तक पांच करोड़ रुपये की ड्रग्स सहित छह करोड़ रुपये से अधिक का सामान जब्त किया गया है।

विज्ञापन
J&K Election: Increased security in Assembly elections, two flying teams deployed, drugs worth Rs 50 million s
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव को लेकर विधानसभा हलकों में फ्लाइंग टीमों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। अब एक वक्त पर दो टीमें काम करेंगी। आचार संहिता में अब तक पुलिस और प्रशासन की टीमों को बड़ी सफलता मिली है। टीमों ने जम्मू-कश्मीर में छह करोड़ रुपये से अधिक का सामान जब्त किया है। इसमें पांच करोड़ रुपये की ड्रग्स है।

विज्ञापन


निष्पक्ष चुनाव और गड़बड़ी रोकने के उद्देश्य से अब प्रशासन ने निगरानी रखने वाली टीमों की संख्या बढ़ा दी है। विधानसभा चुनाव में हर आठ घंटे में एक शिफ्ट के लिए एक की जगह दो टीमें रखी गई हैं। इनमें एक मजिस्ट्रेट, एक पुलिस अफसर और बाकी अर्धसैनिक बलों और पुलिस के जवान शामिल होंगे।
विज्ञापन


ये टीमें अलग-अलग जगह पर जाकर वाहनों की जांच करेंगी। साथ ही आचार संहिता के उल्लंघन पर नजर रखेंगी। जम्मू के एडीसी शेर सिंह का कहना है कि लोकसभा चुनाव में एक वक्त पर एक टीम होती थी। इस बार एक वक्त पर दो टीमें तैनात कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक इन फ्लाइंग टीमों ने जम्मू-कश्मीर में छह करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की है। जिसमें पांच करोड़ रुपये की ड्रग्स शामिल हैं। यह आंकड़ा सुरक्षा बलों की सजगता और चुनावी गड़बड़ी को रोकने के प्रयासों की पुष्टि करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed