फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K eights result: toppers want to become doctor engineer

Result: कोई डाक्टर तो कोई बनना चाहता है इंजीनियर

Sun, 12 Apr 2015 12:26 AM IST
Updated Sun, 12 Apr 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
J&K eights result: toppers want to become doctor engineer

पोजीशन हासिल करने पर विद्यार्थियों के सपनों को पंख लग गए हैं। विद्यार्थियों का कहना था कि आज उनको मेहनत का फल मिल गया है। सभी विद्यार्थी अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता पिता व शिक्षकों को दे रहे हैं। 100 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले जतिन मन्हास ने तो उम्मीद भी नहीं लगाई थी कि वह जम्मू जिले में पहली पोजीशन हासिल करेगा।

विज्ञापन


रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
अथवा
यहां देखें

जतिन ने बताया कि जब उसको पहली पोजिशन की जानकारी मिली तो उसे इसका यकीन ही नहीं हुआ। प्रिंसिपल ने इसकी पुष्टी की। वह इंजीनियर बनकर अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहता है।
विज्ञापन


दीवान देवी पब्लिक स्कूल राजपूरा की कोमल डोगरा, शिवम पाल और अभिषेक पाल ने 250 में से 249 अंक हासिल करके जम्मू जिले में दूसरी पोजीशन हासिल की है। कोमल डोगरा का सपना डाक्टर बनने का है और वह अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने पिता व शिक्षकों दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोई डाक्टर तो कोई बनेगा अफसर

J&K eights result: toppers want to become doctor engineer

शिवम पाल साफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहता है। अभिषेक पाल डाक्टर बनकर जरूरतमंद लोगों की सहायता करना चाहता है और उपलब्धि का श्रेय अपनी मां को दे रहा है। इसी स्कूल से चौथी पोजीशन हासिल करने वाला उज्ज्वल गुप्ता सेना का अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहता है।

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
अथवा
यहां देखें

शिव पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल सारी रकवालन घो मन्हासा रोड के रोशी लखोत्रा और प्रिया कुमारी ने दूसरी पोजीशन हासिल की है, अर्चना ने पांचवीं पोजीशन हासिल की है।

रोशी और प्रिया दोनों ही केएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। अर्चना आईएएस अधिकारी बनना चाहती है। रैना हायर सेकेंडरी स्कूल चक सेरी की पल्लवी थापा ने चौथी, नेहा हंस और प्रिया ने नौवीं पोजीशन हासिल करके स्कूल का नाम रोशन किया है। पल्लवी थापा डाक्टर बनना चाहती है।

ये हैं आठवीं की परीक्षा के मेधावी विद्यार्थी

J&K eights result: toppers want to become doctor engineer

प्रथम स्थान: शगुन शर्मा (नवयुग हायर सेकेंडरी स्कूल, सुभाषनगर), जतिन मन्हास (को आपरेटिव हायर सेकेंडरी, जानीपुर) एवं रुशाली शर्मा (क्रिसेंट पब्लिक हायर सेकेंडरी, जानीपुर)।

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
अथवा
यहां देखें

दूसरा स्थान: कोमल डोगरा, शिवम पाल और अभिषेक पाल (दीवान देवी पब्लिक स्कूल, राजपुरा), मीतिका शर्मा (क्रिसेंट पब्लिक हायर सेकेंडरी, जानीपुर), जतिन अरोड़ा (ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल जानीपुर), प्रिया कुमारी और रोशी लखोत्रा (शिव पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, सारी रकवाला घो मन्हासा रोड)।

तीसरा स्थान: निखिल मगोत्रा और आदित्य शर्मा (संग्रीला हायर सेकेंडरी स्कूल, सरवाल), उर्सिला भट्ट, सुमरन दासी व वृति टिक्कू (कोवेंट्री स्कालर्स, चिनौर), अविनाश सिंह और महक कौल (मेजर इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन, पलौड़ा), मुजाम्मिल चौधरी (क्रिसेंट पब्लिक हायर सेकेंडरी, जानीपुर), अक्षिता गुप्ता व कनु प्रिया (सेंट पीटर्स हायर सेकेंडरी, बीसी रोड) और मुस्कान शर्मा (शिव पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, घो मन्हासा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed