{"_id":"60e9a911df66561e2a68b64d","slug":"j-k-education-mission-youth-to-provide-free-coaching-for-competitive-exams-to-2500-youths","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर शिक्षा: 2500 युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की मुफ्त कोचिंग देगा मिशन यूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर शिक्षा: 2500 युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा की मुफ्त कोचिंग देगा मिशन यूथ
Sat, 10 Jul 2021 07:35 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Sat, 10 Jul 2021 07:35 PM IST
सार
युवाओं के लिए भविष्य की नई संभावनाएं तैयार कर रहा मिशन यूथ। युवाओं के चयन के लिए गाइडलाइन तैयार, वित्त विभाग को भेजा प्रस्ताव, वार्षिक आठ लाख रुपये आय वाले छात्रों को मिलेगा लाभ।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिशन यूथ प्रदेश के युवाओं के लिए भविष्य की नई संभावनाएं तैयार कर रहा है। इसी कड़ी में मिशन यूथ इस वित्तीय वर्ष 2500 युवाओं को निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग देने जा रहा है। मिशन यूथ ने इसके लिए गाइडलाइन तैयार कर ली। जिन युवाओं के परिवार की वार्षिक आय आठ लाख तक है, वह इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। योजना से जुड़ने के लिए युवाओं को पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। अगर आवेदन करने वालों की संख्या ज्यादा होती है तो टेस्ट लिया जाएगा।
विज्ञापन
मिशन यूथ ने इस योजना के लिए 11 करोड़ का बजट निर्धारित किया है। मिशन यूथ ने युवाओं को निशुल्क कोचिंग देने वाली योजना का ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। उसे मंजूरी के लिए सरकार को भेजा है, वित्त विभाग से मंजूरी मिलते ही योजना को जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा। योजना के तहत मिशन यूथ सिविल सेवा, जेकेपीएससी, न्यायिक सेवा, इंजीनियरिंग सर्विसेज एंड ऑल इंडिया लेवल एग्जामिनेशन जैसी प्रतिस्पर्धा परीक्षाओं के लिए कोचिंग देगा।
विज्ञापन
इन परीक्षाओं में प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले छात्रों को मेंस और मेंस परीक्षा पास करने वाले छात्रों को साक्षात्कार और व्यक्तिगत विकास के टेस्ट के लिए निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। विभाग ने इस वित्तीय वर्ष यूपीएसी में 5 से 6 जबकि केएएस के लिए भी 5-6 सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कुल 2500 युवाओं को कोचिंग देने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के तहत मिलकर कार्यक्रम करवाएगा मिशन यूथ
मिशन यूथ यूनिवर्सिटी सहयोग कार्यक्रम के तहत यूनिवर्सिटी में विभिन्न गतिविधियां करवाएगा। मिशन यूथ ने इसके लिए पांच करोड़ रुपये का बजट रखा है। इसमें यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर संगोष्ठी, खेल गतिविधियां, मेधावी शोधार्थियों को थीसिस प्रकाशन में आर्थिक मदद देगा।
यह भी पढ़ें- गद्दारी की सजा: जम्मू-कश्मीर में 11 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त, मोस्टवांटेड आतंकी सलाहुद्दीन के दो बेटे भी कर रहे थे नौकरी
12 अगस्त तक यूथ क्लब बनने की कवायद
मिशन यूथ पहले चरण में प्रदेश की 4590 पंचायतों में युवा क्लब स्थापित कर रहा है। 12 अगस्त अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस तक इन क्लबों को स्थापित किया जाएगा। मिशन यूथ ने इन क्लबों के माध्यम से 22500 युवाओं को जोड़ने की योजना बनाई है। यूथ क्लब स्थापित करने का काम तेजी से चल रहा ह्रै।
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है मिशन का उद्देश्य
प्रदेश के युवाओं के समग्र विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से पिछले वर्ष मिशन यूथ को सोसायटी अधिनियम 1860 के तहत एक सोसायटी के रूप में पंजीकृत किया गया है। मिशन यूथ का उद्देश्य युवाओं तक पहुंच बनाना और उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण वाली गतिविधियां में लगाना है। मिशन यूथ युवाओं को शैक्षणिक और आर्थिक रूप से मदद कर रहा है।