{"_id":"622d044ff7da9b2ef73e8947","slug":"j-k-draft-delimitation-report-to-be-made-public-on-14th","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : परिसीमन की मसौदा रिपोर्ट 14 को होगी सार्वजनिक, इस महीने आ सकती है आयोग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : परिसीमन की मसौदा रिपोर्ट 14 को होगी सार्वजनिक, इस महीने आ सकती है आयोग की टीम
Sun, 13 Mar 2022 02:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 13 Mar 2022 02:06 AM IST
सार
आपत्तियां दाखिल करने के लिए जनता को सात दिन का समय। 21 मार्च तक आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी।
विज्ञापन
परिसीमन आयोग जम्मू और कश्मीर
- फोटो : ANI
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा हलकों के पुनर्निर्धारण की मसौदा रिपोर्ट 14 मार्च को सार्वजनिक होगा। इस पर जनता से आपत्तियां व सुझाव मांगे जाएंगे। सात दिनों का समय आपत्तियों को दाखिल करने के लिए होगा। 21 मार्च तक आपत्तियां दाखिल की जा सकेंगी। इस बीच परिसीमन आयोग इस महीने के आखिर में प्रदेश का दौरा कर सकता है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि मसौदा रिपोर्ट में सभी 90 विधानसभा सीटों का पूरा ब्योरा होगा। इसमें पटवार और तहसील वार कौन-कौन से क्षेत्र विधानसभा सीट के दायरे में आएंगे, इसकी पूरी जानकारी होगी। टीम की ओर से सहयोगी सदस्यों से पहले ही संशोधित मसौदा रिपोर्ट साझा करने के साथ ही उनसे असहमति टिप्पणी समेत सुझाव मांग लिए गए हैं।
विज्ञापन
अब इस रिपोर्ट को जनता के लिए सार्वजनिक किया जाएगा। इस रिपोर्ट का विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों के साथ ही आम जनता को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में सहयोगी सदस्यों को सौंपे गई संशोधित रिपोर्ट में सांबा सीट से विजयपुर विधानसभा के गुढ़ा सलाथिया को जोड़ दिया गया है। इसको लेकर विरोध-प्रदर्शन जोरदार तरीके से चल रहा है।
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर में आयोग की टीम कर सकती है सुनवाई
सूत्रों के अनुसार आयोग की टीम इस महीने के आखिर में जम्मू और श्रीनगर का दौरा कर सकती है। हालांकि, अभी तिथि तय नहीं है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि टीम इन दोनों स्थानों पर विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ ही विभिन्न संगठनों के नुमाइंदों से मिलकर रायशुमारी कर सकती है।