{"_id":"5ae719374f1c1b5f098b752b","slug":"j-k-deupty-cm-kavindar-gupta-statement-on-kathua-rape-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K के नए डिप्टी CM ने कठुआ रेप कांड को बताया छोटी घटना, बोले- इतना भाव न दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K के नए डिप्टी CM ने कठुआ रेप कांड को बताया छोटी घटना, बोले- इतना भाव न दें
ब्यूरो, अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 01 May 2018 05:17 AM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर के नए उप मुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता पदभार संभालते ही कठुआ कांड पर बयान देकर विवादों में घिर गए हैं। शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने कहा कि कठुआ मामला छोटी बात है और इसे इतना भाव नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्ची को इंसाफ मिलना चाहिए। ऐसी घटना दोबारा न हो।
विज्ञापन
विवादों में घिरने के बाद उन्होंने न्यूज एजेंसी को सफाई में कहा कि मैंने यह कहा है कि इस तरह के काफी मामले हैं। जानबूझकर इसे भड़काने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। मामले पर फैसला एससी करेगी। बार-बार उस मुद्दे को छेड़ना ठीक नहीं है। मामले को तूल देना अच्छी बात नहीं है।
विज्ञापन
सीबीआई जांच की मांग के बारे में उन्होंने कहा कि मामला अदालत में है और अदालत इस पर फैसला करेगी। कानून अपना काम करेगा। कवींद्र ने कहा कि सिर्फ कठुआ मामले के कारण मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल नहीं हुआ। यह नए लोगों को काम करने का मौका देने की कोशिश है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है उस पर खरा उतरूंगा। उन्होंने पार्टी नेतृत्व और पीएम मोदी का आभार प्रकट किया। हमारी सरकार को तीन साल हो चुके हैं। कुछ लोगों को अब संगठन में भी जिम्मेदारी दी जाएगी।
कवींद्र ने कहा कि डॉ. निर्मल सिंह पार्टी के आदरणीय नेता हैं और पार्टी उन्हें नई अहम जिम्मेदारी देगी। कवींद्र ने कहा कि डिप्टी सीएम के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता जन भावनाओं के अनुरूप काम करने की होगी।