फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K: Daughters won in the convocation ceremony of Shri Mata Vaishno Devi University, 17 gold medals in their n

J&K: श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बेटियों ने मारी बाजी, 17 गोल्ड मेडल उनके नाम

Sun, 16 Feb 2025 02:22 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 16 Feb 2025 02:22 PM IST
सार

श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में बेटियों ने 17 गोल्ड मेडल जीतकर अपना परचम लहराया, जबकि पद्मश्री प्रोफेसर शिव निर्मोही को मानद डिग्री से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
J&K: Daughters won in the convocation ceremony of Shri Mata Vaishno Devi University, 17 gold medals in their n
श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय कटड़ा के दसवें दीक्षांत समारोह में बेटियों की प्रतिभा का दबदबा रहा। कुल 26 गोल्ड मेडल में से 17 बेटियों के नाम रहे। इसमें बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की छात्रा रितिका शर्मा को चांसलर गोल्ड मेडल और यूनिवर्सिटी गोल्ड मिला है। जबकि जैव प्रौद्योगिकी में विज्ञान स्नातक (ऑनर्स) की शताक्षी तिवारी को दो मेडल मिले है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी गोल्ड मेडल स्नातक अहासिल करने वाली बेटियों में विशाली लंगेह दर्शनशास्त्र में कला स्नातक (ऑनर्स) , कन्न शर्मा इंग्लिश में कला स्नातक (ऑनर्स) कर्णिका शर्मा अर्थशास्त्र में कला स्नातक (ऑनर्स), तनिष्का शर्मा, गणित में विज्ञान स्नातक (ऑनर्स)। अक्षिता फिजिक्स में विज्ञान स्नातक (ऑनर्स), सनेहा महाजन बीबीए (ऑनर्स), भूमिजा त्रिपाठी बीटेक इलेक्ट्रॉनिक और संचार इंजीनियर।
विज्ञापन


ज्योति जम्वाल नर्सिंग विज्ञान स्नातक। वहीं पोस्ट-ग्रेजुएट में गोल्ड मेडल लेने वाली बेटियों में शिपाली ठाकुर एमए इंग्लिश, आकृति महाजन मास्टर ऑफ साइंस में बायोटेक्नोलॉजी, हुम्मा जावेद शेख गणित में मास्टर ऑफ साइंस। आस्था चौधरी मॉस्टर ऑफ साइंस इन फिजिक्स, मानवी गनोत्रा अर्थशास्त्र में मास्टर ऑफ साइंस(एकीकृत)। जैव प्रौद्योगिकी में विज्ञान स्नातक (ऑनर्स) की शताक्षी तिवारी को श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड मेडल फार गर्ल और बेस्ट अंडर ग्रेजुएट छात्र के लिए गोल्ड मेडल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पद्मश्री प्रोफेसर शिव निरमोही भी मानद डिग्री से सम्मानित
पैंथल निवासी लेखक और इतिहासकार पद्मश्री प्रोफेसर शिव निर्मोही को पीएचडी इन लिटरेचर मानद डिग्री देकर सम्मानित किया गया। प्रो. शिव निर्मोही ने मानद डिग्री मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान मेरे गांव, प्रदेश देश के लिए है। निर्मोही ने कहा कि 2020 में जब उन्हें दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ तो उन्होंने विशेष तौर पर श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय की चर्चा की जो उनके लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed