फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   j&k cricket association take action on bowler sofi

J&K: उभरते गेंदबाज को मीडिया के सामने आना महंगा पड़ा

Thu, 05 May 2016 12:47 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 05 May 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
j&k cricket association take action on bowler sofi
वीरेंद्र सहवाग के साथ महजूर अली सोफी - फोटो : Amar Ujala
कश्मीर घाटी के उभरते तेज गेंदबाज महजूर अली सोफी के इंग्लैंड के ईस्टर्न क्लब की ओर से क्रिकेट खेलने के लिए मांगी एनओसी से जेकेसीए द्वारा नकारे जाने पर एसोसिएशन ने अपना पक्ष रखा है।
विज्ञापन


एसोस‌िएशन ने कहा कि एंबेसी हमें लिखे तो हम जरूर देंगे एनओसी। साथ ही यह भी कहा गया कि इस खिलाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसोसिएशन के सेक्रेटरी ने कहा कि आखिर कैसे कोई खिलाड़ी इस तरह मीडिया के सामने बयानबाजी कर सकता है।
विज्ञापन


गेंदबाज महजूर सोफी को एनओसी न दिए जाने पर जेकेसीए ने बुधवार को अपना पक्ष रखते हुए मामले में किसी प्रकार की राजनीति से साफ इंकार किया है। हालांकि जिस तरह का बयान एसोसिएशन के सेक्रेटरी ने दिया है उससे कुछ सवाल भी खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसो‌स‌िएशन की राजनीत‌ि की वजह से गेंदबाज का भव‌िष्य दांव पर

j&k cricket association take action on bowler sofi
कई राष्ट्रीय प्रत‌ियोग‌िताओं में ह‌िस्सा ले चुके हैं महजूर अली सोफी - फोटो : Amar Ujala
जेकेसीए के सेक्रेटरी इकबाल शाह ने मीडिया के सामने आकर कहा कि वे ऐसे खिलाड़ी हैं जो एसोसिएशन के दूसरे खेमे से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने पिछली बार हुए ट्रायल्स में भाग नहीं लिया। अब जब वे मेरे पास आए तो मैंने उनसे कहा कि जाइए एमएल नेहरू (पूर्व सेक्रेटरी जेकेसीए) और फारूक अब्दुल्ला (पूर्व अध्यक्ष जेकेसीए) से मिलिए।

शाह ने यह भी कहा कि मुझे कोई फर्क नहीं, एंबेसी मुझे लिखे मैं दूंगा एनओसी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हम एक डिसिप्लिनरी कमेटी बुला रहे हैं। इस खिलाड़ी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आखिर वे कैसे इस तरह मीडिया के सामने बयानबाजी कर रहे हैं।

जेकेसीए के पक्ष को लेकर महजूर अली सोफी का यह कहना है कि एंबेसी कैसे इकबाल शाह को लिख सकती है। उन्हें एनओसी मुझसे चाहिए, इसलिए वह मुझे लिखेगी। साथ ही मैंने ईस्टर्न क्लब का ऑफर उन्हें पहले ही दिखाया है।

​सोफी के अनुसार उसने फारूक अब्दुल्ला की अध्यक्षता वाली एसोसिएशन में ट्रायल दिए थे। तब बीसीसीआई द्वारा उन्हें ही अधिकार था और जब इमरान रजा अंसारी की टीम ने जेकेसीए की कमान संभाली तो मैं यहां ट्रायल देने आया। उनसे लिखित माफीनाम मांगा गया, लेकिन उन्होंने मुझे सेलेक्ट नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed