{"_id":"2c9adb1c2f56968815bf0bbe93847248","slug":"j-k-cm-mufti-mohammad-sayeed-condemns-attack-on-kulkarni-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत जैसे देश में घृणा की राजनीति के लिए जगह नहीं: मुफ्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत जैसे देश में घृणा की राजनीति के लिए जगह नहीं: मुफ्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 14 Oct 2015 12:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने राजनीतिक विश्लेषक सुधींद्र कुलकर्णी पर हमले की निंदा की है। साथ ही जाने माने गजल गायक गुलाम अली के कार्यक्रम को न होने देने पर भी अफसोस जताया है।
विज्ञापन
अनंतनाग में एक कार्यक्रम के बाद उन्होंने कहा कि कुछ अलग थलग पड़े अतिवादी तत्वों द्वारा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता से वंचित किए जाने को स्वीकार नहीं किया जा सकता। भारत जैसे देश में घृणा की राजनीति के लिए जगह नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कुलकर्णी के साथ संवेदना जताते हुए कहा कि जो लोग यह सोचते हैं कि वे राजनीतिक गुंडागर्दी कर बच कर निकल जाएंगे वे लोग भ्रम लोक में जी रहे हैं।
उधर, पीडीपी अध्यक्ष और सांसद महबूबा मुफ्ती ने भी इसकी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना काफी शर्मनाक है। लोगों को विचार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता प्राप्त है। इस प्रकार के कृत्य की जितनी निंदा की जाए कम है।
विज्ञापन