फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Budget 2025: Altaf Thakur calls CM Omar Abdullah's budget a jumlabaazi, a betrayal of promises

J&K Budget 2025: अल्ताफ ठाकुर ने सीएम उमर अब्दुल्ला के बजट को बताया जुमलेबाजी, वादों के साथ विश्वासघात

Sat, 08 Mar 2025 11:57 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 08 Mar 2025 11:57 AM IST
सार

भाजपा के अल्ताफ ठाकुर ने उमर अब्दुल्ला के बजट को जुमलेबाजी और चुनावी वादों के साथ विश्वासघात करार दिया।
 

विज्ञापन
J&K Budget 2025: Altaf Thakur calls CM Omar Abdullah's budget a jumlabaazi, a betrayal of promises
जम्मू कश्मीर बजट 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की जम्मू-कश्मीर इकाई ने बजट को पूर्ण रूप से विफल बताया और नेकां सरकार पर केंद्र शासित प्रदेश के लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया। भाजपा के जम्मू कश्मीर प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने एक बयान में कहा कि बजट कुछ और नहीं बल्कि जुमलेबाजी है और चुनाव के दौरान किए गए वादों के साथ सरासर विश्वासघात है। उमर अब्दुल्ला ने जिन 12 मुफ्त गैस सिलिंडरों का वादा किया था वे कहां हैं? एक लाख नौकरी की गारंटी कहां है? मुफ्त राशन कहां है? यह बजट जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ एक क्रूर मजाक है।

विज्ञापन


उन्होंने सरकार पर केवल एएवाई के लाभार्थियों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की पेशकश करने के लिए निशाना साधा, जिसके बारे में उन्होंने कहा कि यह जम्मू-कश्मीर की आबादी के केवल 1.5 प्रतिशत लोगों को कवर करता है जबकि वादे के मुताबिक सभी को इसका लाभ दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


ठाकुर ने कहा कि यह सरासर धोखा है। उमर अब्दुल्ला बड़ी-बड़ी घोषणाएं करके सत्ता में आए लेकिन उनकी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। लोग इस विश्वासघात को माफ नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि बजट कुछ और नहीं बल्कि नेकां सरकार की अक्षमता को ढकने का एक हताश प्रयास है। लोग महंगाई और बेरोजगारी से पीड़ित हैं लेकिन उमर अब्दुल्ला का प्रशासन ये खोखली घोषणाएं में व्यस्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed