फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K Board Exam: Jammu and Kashmir board exams started

J&K Board Exam: जम्मू-कश्मीर बोर्ड परीक्षाएं शुरू, नकल पर नकेल के लिए टीमों ने किया औचक निरीक्षण

Sun, 16 Feb 2025 12:37 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 16 Feb 2025 12:37 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गईं, सुरक्षा और नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
J&K Board Exam: Jammu and Kashmir board exams started
जम्मू और कश्मीर बोर्ड परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर स्कूल शिक्षा बोर्ड के साॅफ्ट जोन के स्कूलों में दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। 12वीं कक्षा में तीन विषय, जबकि दसवीं में अतिरिक्त विषयों की परीक्षा हुई। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) में भी दसवीं कक्षा की परीक्षा हुई। साफ्ट जोन में दसवीं में कुल 126711 और 12वीं कक्षा में कुल 94168 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। नकल पर नकेल कसने के लिए निरीक्षण दलों ने औचक निरीक्षण किया। 

विज्ञापन


12वीं कक्षा की परीक्षा सुबह दस बजे से और 10वीं की दोपहर 1:30 बजे से शुरू हुई। 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय में बायोलॉजी, आर्ट्स में राजनीतिक विज्ञान, काॅमर्स में अकाउंटेंसी विषय की परीक्षा हुई। जम्मू जिले में गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल कैनाल रोड, गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल मुबारक मंडी सहित अन्य स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


यहां राजनीतिक विज्ञान की परीक्षा देने वाले साहिल शर्मा ने कहा कि प्रश्नपत्र का स्तर मध्यम था। सभी पूछे गए प्रश्न सिलेबस से ही थे। तैयारी के लिए भी समय मिलता था। परीक्षाओं को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग व पुलिस ने पर्याप्त बंदोबस्त किए थे। परीक्षा केंद्रों के बाहर मोबाइल फ्लाइंग स्क्वॉड की गश्त होती रही। परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा का प्रोटोकॉल अपनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र के 200 मीटर दायरे में किसी को खड़े होने या बैठने की इजाजत नहीं दी गई। जिला स्तर पर संयुक्त नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। सीबीएसई में दसवीं कक्षा की परीक्षा भी शनिवार से शुरू हुई। पहले दिन इंग्लिश का पेपर हुआ। प्रदेश में सीबीएसई में दसवीं कक्षा की परीक्षा देने वालों की संख्या 12500 है। पीएम श्री केवी नंबर-1 जम्मू सहित अन्य स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

साॅफ्ट जोन में दसवीं कक्षा में कुल 126711 बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें जम्मू संभाग से 61527, जबकि कश्मीर संभाग से 65184 विद्यार्थी हैं। 12वीं कक्षा में साॅफ्ट जोन में कुल 94168 बच्चे पंजीकृत हैं। इसमें 43559 जम्मू संभाग, जबकि 50609 कश्मीर संभाग से हैं। दसवीं कक्षा के लिए 1316 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 644 जम्मू संभाग, जबकि 672 कश्मीर संभाग में हैं। 12वीं के लिए बनाए 873 परीक्षा केंद्रों में बच्चों ने परीक्षा दी। इनमें 403 जम्मू संभाग तो 470 कश्मीर संभाग में थे। 

जेके बोर्ड का अगला पेपर 
दसवीं कक्षा में सोमवार को सोशल साइंस विषय की परीक्षा होगी। 12वीं कक्षा में 20 फरवरी को साइंस संकाय में कैमिस्ट्री, आर्ट्स में इकोनॉमिक्स, काॅमर्स में उद्यमिता आर्थिक विषय की परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed