{"_id":"7a8b3a3957ec0fbddb06666d1f2950ca","slug":"j-k-board-eight-class-result-out-see-here-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लिक कर देखिए, आठवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लिक कर देखिए, आठवीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 13 Apr 2015 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठवीं की बोर्ड की परीक्षा के परिणाम को लेकर विद्यार्थियों का इंतजार शनिवार शाम को खत्म हुआ। डाइट जम्मू की तरफ से निकाले गए परिणाम में नवयुग हायर सेकेंडरी स्कूल सुभाष नगर के शगुन शर्मा, कोआपरेटिव हाई स्कूल के जतिन मन्हास व क्रसेंट पब्लिक हायर सेकेंडरी की रुशाली शर्मा ने जम्मू जिले में पहली पोजीशन हासिल करके बड़ी उपलब्धि को हासिल किया है। पोजीशन हासिल करने वाले विद्यार्थियों की कोई खुशी का ठिकाना नहीं है।
विज्ञापन
जम्मू जिले में आठवीं में कुल 20840 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 20362 विद्यार्थियों ने परीक्षा को पास किया है। 375 के करीब विद्यार्थियों ने पोजीशन हासिल करके ऊंचाईयों को छुआ है। जम्मू जिले मेें सरकारी स्कूलों में कुल 7158 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। इनमें 3574 लड़के व 3574 ही लड़कियां थी। 3574 में से 3370 लड़कों ने परीक्षा पास की है, जबकि पास होने वाली लड़कियां की संख्या 3383 हैं।
विज्ञापन
वहीं निजी स्कूलों में से 7959 लड़कें व 5773 लड़कियों ने परीक्षा दी थी। इनमें पास होने लड़कों की 7886 व लड़कियों की संख्या 5723 हैं। निजी स्कूल का परीक्षा परिणाम 99 प्रतिशत रहा है। जबकि सरकारी स्कूलों का परीक्षा परिणाम 95 प्रतिशत रहा है। एक बार फिर से सरकारी स्कूल के मुकाबले में निजी स्कूलों का परीक्षा परिणाम ज्यादा रहा है।
विज्ञापन
रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
अथवा
यहां देखें