फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   J&K BJP launches Maha Sampark Abhiyan

भाजपा के महासंपर्क अभियान का आगाज

Fri, 15 May 2015 01:38 AM IST
Updated Fri, 15 May 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
J&K BJP launches Maha Sampark Abhiyan

सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा, केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने तवी पुल पर महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा स्थल से प्रदेश में पार्टी के महासंपर्क अभियान का आगाज किया।

विज्ञापन


राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास, शिक्षा राज्य मंत्री प्रिया सेठी, विधायक सत शर्मा, जम्मू पूर्व से विधायक राजेश गुप्ता, महासचिव संगठन अशोक कौल, एमएलसी अशोक खजूरिया, कर्नल उत्तम सिंह, एमएलसी रमेश अरोड़ा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एवं महासंपर्क अभियान प्रमुख कर्ण सिंह, सह प्रमुख गुलाम अली खताना की मौजूदगी में अभियान का आगाज करते हुए प्रदेशाध्यक्ष जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि सदस्यता अभियान के खत्म होने पर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नये सदस्यों को पार्टी के कार्यक्रम और गतिविधियों से जोड़ने और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पूरे देश में महासंपर्क अभियान को शुरू किया है। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह मोदी सरकार के एक साल के कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

नये सदस्यों के घर पहुंचे

J&K BJP launches Maha Sampark Abhiyan

केंद्रीय राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि मोदी सरकार देश की 125 करोड़ की जनता के हितों की रक्षा करने के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में अपने सिद्धांतों और एजेंडे से कोई समझौता नहीं किया है। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद शमशेर सिंह मन्हास, महासंपर्क अभियान प्रमुख कर्ण सिंह, विक्रम रंधावा आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए।

प्रदेश में महासंपर्क अभियान शुरू करने के साथ ही भाजपा नेताओं ने पार्टी से जुड़े नये सदस्यों के घरों का दौरा कर उन्हें पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने विक्रम रंधावा के साथ गांधीनगर में नये सदस्यों के घरों का दौरा किया। प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने बाहु फोर्ट में राजीव चाढ़क के साथ दौरा किया।

महासचिव संगठन अशोक कौल ने गुलाम अली खताना के साथ भौर कैंप, सांसद शमशेर सिंह मन्हास ने तालाब तिल्लो, एमएलसी रमेश अरोड़ा ने रिहाड़ी, महिला मोर्चा प्रधान एवं राज्य मंत्री प्रिया सेठी और विधायक सत शर्मा ने जानीपुर, अशोक खजूरिया ने कलीठ नगर और विधायक राजेश गुप्ता ने कासिम नगर और कर्ण सिंह ने नानक नगर का दौरा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed