{"_id":"5869ecad4f1c1b025215834f","slug":"j-k-assembly-budget-session-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष का हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 02 Jan 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
अभिभाषण के दौरान हंगामा
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को राज्यपाल एनएन वोहरा के अभिभाषण के साथ जम्मू-कश्मीर विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ। अभिभाषण के दौरान विपक्षी दल के विधायक हंगामा करने लगे, जिस पर राज्यपाल ने अभिभाषण बंद कर दिया और सदन से बाहर चले गए।
आज से शुरू हुआ बजट सत्र महबूबा मुफ्ती के लिए काफी चुनौती भरा नजर आ रहा है। रविवार को उमर अब्दुल्ला के आवास पर हुई बैठक में विपक्ष ने सरकार को घेरने के लिए एकजुटता दिखाई।
इस बैठक में उमर अब्दुल्ला के अलावा नेकां के नेता शामिल हुए, जबकि कांग्रेस की तरफ से प्रदेशाध्यक्ष गुलाम अहमद मीर, विधायक दल के नेता नवांग रिगझिन जोरा और अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
मीर के अनुसार पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार नाकाम रही है। जन आकांक्षाओं को गहरा झटका लगा है। ऐसे में विपक्ष अपनी जिम्मेदारी को निभाएगा। एकजुट होकर विपक्ष सरकार को घेरेगा। हालांकि मीर के अनुसार जिन मुद्दों पर दोनों पार्टियों में आम राय नहीं होगी, उन मुद्दों पर दोनों दल पार्टी लाइन पर काम करेंगे। मौजूदा सत्र में कश्मीर हिंसा पर हंगामा होने के भी आसार हैं।