फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   its tough for kashmiri pandits to get homes in kashmir valley

क्यों आसान नहीं है कश्मीरी पंडितों की घाटी में वापसी?

Fri, 20 Jan 2017 02:14 PM IST
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 20 Jan 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
its tough for kashmiri pandits to get homes in kashmir valley
kashmiri pandits - फोटो : FILE PHOTO

विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने के बावजूद कश्मीरी पंडितों की घर वापसी आसान नहीं। अब तक इस दिशा में हुई कोई भी कोशिश कारगर नहीं हुई। हर बार घाटी में ऐसी कोशिशों का विरोध शुरू हो जाता है।

विज्ञापन


अलगाववादियों द्वारा धरना प्रदर्शन तथा बंद के जरिये डर का माहौल पैदा किया जाता है ताकि कश्मीरी पंडित घाटी का रुख करने से घबराने लगें। पनुन कश्मीर का मानना है कि सरकारें गंभीरता से पंडितों की वापसी नहीं चाहती हैं। 
विज्ञापन


19 जनवरी 1990 को घाटी से लाखों कश्मीरी पंडित अपनी माटी का दर्द लेकर निकले। 27 सालों से वे दर-बदर हैं। न हालात बदले और न ही माहौल ऐसा बना जिसमें ये लौट सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कश्मीर हिंसा के दौरान पंडित कालोनी पर पत्थरबाजी हुई

its tough for kashmiri pandits to get homes in kashmir valley
कश्मीर में 4 महीने तक चली थी हिंसा - फोटो : फाइल फोटो

मोदी सरकार ने कश्मीरी पंडितों की ससम्मान वापसी के लिए अलग कालोनी बनाने का एलान किया तो घाटी में बवाल शुरू हो गया। अलगाववादियों ने बंद, प्रदर्शन, तोड़फोड़ शुरू कर दी। फिर यह मामला ठंडे बस्ते में चला गया।

बाद में राज्य सरकार को कहना पड़ा कि पंडितों के लिए कोई अलग कालोनी नहीं बनेगी, बल्कि कंपोजिट कालोनी होगी जिसमें सिख और मुस्लिम सहित सभी विस्थापित रहेंगे। कश्मीर हिंसा के दौरान पिछले साल पंडित कालोनी पर पत्थरबाजी की गई।

इनकी सुरक्षा के लिए लगाए गए पिकेट पर हमले किए गए। पंडितों का कहना है कि यह सब कुछ खौफ पैदा करने के लिए किया गया। परिणाम यह रहा कि प्रधानमंत्री पैकेज के तहत नियुक्त कर्मचारी भी घाटी से जम्मू चले आए। अब वे वापस जाने को तैयार नहीं है।

अलगाववादी नहीं चाहते घाटी में भारत का फुटप्रिंट रहे

its tough for kashmiri pandits to get homes in kashmir valley
अलगाववादी नहीं चाहते घाटी में भारत का फुटप्रिंट रहे - फोटो : file Photo

सैनिक कालोनी तथा वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों को पहचान पत्र के मामले पर भी काफी हो हंगामा किया गया। कश्मीरी पंडितों का कहना है कि यह सब कुछ सोची समझी साजिश के तहत किया जाता है ताकि वहां कोई जाकर बसने न पाए। 

एमएएम कालेज के पूर्व प्रोफेसर एमएल रैना का कहना है कि अलगाववादी कतई नहीं चाहते हैं कि घाटी में भारत का कोई फुटप्रिंट रहे। इस वजह से लगातार हंगामा किया जाता है। हंगामे के बाद सरकार भी चुप बैठ जाती है। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित समुदाय का संघर्ष जारी रहेगा। कोशिश नहीं छोड़ेेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed