{"_id":"1f3049c51d89d6a74bd593a5b0ed2ee1","slug":"its-pg-vs-parade-college-in-basketball-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबाल में पीजी-परेड आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबाल में पीजी-परेड आमने-सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 23 Sep 2014 08:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर कालेज बास्केटबाल (महिला) प्रतियोगिता में पीजी विभाग और गवर्नमेंट डिग्री कालेज परेड ने अपने जीत अभियान को जारी रखते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर फाइनल में प्रवेश किया। इसके अलावा पुरुष वर्ग की वालीबाल प्रतियोगिता के पहले राउंड में डिग्री कालेज पलोड़ा, जीजीएम साइंस कालेज और डिग्री कालेज पुंछ ने अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
एमएम स्टेडियम में खेले गए बास्केटबाल (महिला) के सेमीफाइनल मुकाबले में पीजी विभाग ने अपने जीत अभियान को आगे बढ़ाते हुए महिला कालेज गांधीनगर को एकतरफा मुकाबले में 23-8 से शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई। बुधवार को खिताबी मुकाबले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
इसी तरह अंतर कालेज कबड्डी (महिला) मुकाबलों में महिला कालेज उधमपुर ने कांटे की टक्कर में गवर्नमेंट डिग्री कालेज कठुआ को तीन अंकों से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई। महिला कालेज गांधीनगर ने भी शानदार प्रदर्शन कर डिग्री कालेज अखनूर को बीस अंकों से मात दी।
विज्ञापन
महिला कालेज परेड ने महिला कालेज कठुआ को 15 अंकों से मात दी। पीजी विभाग को गवर्नमेंट डिग्री कालेज सांबा से वाकओवर मिला। इन मुकाबलों में अनिल शर्मा, अंकुश गुप्ता, गगन कुमार, केशव सिंह, मनप्रीत सिंह, अमनदीप सिंह तकनीकी अधिकारी रहे।
खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने सुमनेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, राज कुमार, रविश, विकेश, गौतम आदि पहुंचे। वहीं, यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर करवाए गए पुरुष वर्ग की वालीबाल प्रतियोगिता में डिग्री कालेज पलोड़ा ने डिग्री कालेज खिलोत्रियां को सीधे सेटों में 25-21, 25-16 से 2-0 से मात दी। इसी तरह गवर्नमेंट डिग्री कालेज पलोड़ा, जीजीएम साइंस कालेज और गवर्नमेंट डिग्री कालेज पुंछ को प्रतिद्वंद्वियों से वाकओवर मिला।